शहडोल/पकरिया (संवाद)। 1 जुलाई को शहडोल जिले के लालपुर में आयोजित राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन कार्यक्रम का शुभारंभ और आयुष्मान कार्ड वितरण के बाद पीएम नरेंद्र मोदी वहां से सीधे पकरिया ग्राम पहुंचे जहां जनजातीय समाज के लोगों, स्व सहायता समूह की लखपति दीदियों से संवाद के दौरान फुटबॉल खिलाड़ियों से भी मुलाकात की और नन्हे मुन्ने खिलाड़ियों को मंत्र भी दिए हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री ने स्थानीय प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम ‘फुटबॉल क्रांति’ के युवा खिलाड़ियों से भी मुलाकात की। फुटबॉल क्रांति का उद्देश्य फुटबॉल के खेल में आदिवासी बच्चों की प्रतिभा को निखारना है। कार्यक्रम के दौरान पीएम फुटबॉल के नन्हे मुन्ने आदिवासी बच्चों के साथ अकेले में बैठकर उनसे फुटबॉल खेल के बारे में चर्चा की है। इस दौरान वह बच्चों को गुप्त मंत्र भी दिए हैं। वही पूरी देसी परिवेश में पीएम मोदी ने खटिया में बैठकर लोगों से बातचीत की है। इस दौरान वह आदिवासी महिलाओं से उनके रहन-सहन और उनके कामों को जाना है कई महिलाओं ने भी पीएम नरेंद्र मोदी से सवाल पूछा है। महिलाओं के द्वारा बताए गए अपनी पूरी दिनचर्या के बाद पीएम ने कहां की आप जितना काम करती हो इतना तो मैं भी नहीं कर सकता।
