पीएम नरेंद्र मोदी धनतेरस पर आवासहीनों को “आवास का देंगे उपहार”

Editor in cheif
4 Min Read
उमरिया (संवाद)। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत मध्य प्रदेश के 4.51 लाख हितग्राहियो को प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना अंतर्गत निर्मित ग्रहों में करवाया जाएगा गृह प्रवेशम। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना ग्रामीण क्षेत्रों के लिए वरदान साबित हो रही है। जहां एक ओर गरीब, बेशहारा और आवासहीनो को पक्का आवास मिल रहा है। वही दूसरी ओर श्रमिक भाइयो को रोजगार भी मिल रहा है। आजादी के बाद ग्रामीण क्षेत्रो के हितकर सबसे बड़ी आवासीय योजना है pm आवास योजना।
प्रधानमंत्री मोदी जी के समग्र विकाश और अंत्योदय कल्याण के संकल्पों को सिद्ध करने वाली महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है pm आवास योजना।  जहाँ संकल्प हो वही सिद्धि होती है। संकल्प से सिद्धि तक कि उक्त पंक्तिओ को चरितार्थ कर रही है भाजपा सरकार। ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे सभी लोगो को इस योजना का लाभ मिल रहा है जिनके पास आवासीय समस्याएं थी। जिनके पास खुद का पक्का मकान नही था। आवास योजना गरीब कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो रही है। जिसके सकारात्मक परिणाम भी दिख रहे है। गरीबो के हितों के लिए समर्पित भाजपा सरकार  गरीब कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य कर रही है।
धन तेरह के परम पुनीत सुअवसर पर  मध्यप्रदेश के 4.51 लाख हितग्राहियो को गृह प्रवेशम करवाया जाएगा जो अपने आप मे एक ओजस्वी पल होगा,वह मनोहारी दृश्य जब कच्चे घरों में रहने वाला परिवार अपने खुद के पक्के घर का साक्षी बनेगा, निश्चित ही वह दृश्य विहंगम होगा l  यही तो अंत्योदय कल्याण है। समाज की अंतिम पंक्ति में खड़ा ब्यक्ति जब विकाश की मुख्य धारा से जोड़ा जाता है आभावो से ग्रसित ब्यक्ति जब प्रभावशाली होता है अर्थात आर्थिक सामाजिक कमजोरी से ऊपर उठकर विकाश की गतिविधियों का हिस्सा बनता है तब ही राष्ट्र उन्नति के मार्ग पर चलकर सफलता के शिखर पर अपना गौरवशाली परचम लहराता है। प्रधानमंत्री आवास योजना,आयुष्मान योजना,उज्वला योजना,सौभाग्य योजना, सहित तमाम योजनाएं है ये सभी योजनाएं अंत्योदय कल्याण के नीव का पत्थर है। इन योजनाओं से ग्रामीण छेत्रो में विकाश की बयार बही है। अभावग्रस्त जीवन जीने वालो के जीवन स्तर में सुधार हो रहा है।
आजादी के बाद ग्रामीण विकाश के क्षेत्र में किसी सरकार ने कुछ किया है वह है भाजपा सरकार। शोषित बंचित असहाय निर्धन सभी के हितों को संकल्पित है केंद्र की मोदी और राज्य की शिवराज सरकार।  भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे ने बताया कि 2024 तक सभी बेघरों को घर प्रदान करने की महत्वपूर्ण योजना है केंद्र सरकार की,साथ ही निशुल्क गैस कनेक्शन बितरण होने से ग्रामीण क्षेत्र के गरीब परिवारों को बड़ी राहत मिली है। आजादी के बाद भी भारत के  हजारो ग्राम जिसमे दुर्गम छेत्र भी शामिल है में बिजली नही थी जिसे सौभाग्य योजना के तहत आदरणीय मोदी जी ने पूरे भारत मे बिजली पहुचाने का कार्य किया है। साथ ही गरीब परिवारों को निशुल्क बिजली कनेक्शन भी दिया गया है।उपचार के लिए आयुष्मान योजना बहुत ही कारगर साबित हो रही है इस योजना में वर्ष में 5 लाख तक के निशुल्क इलाज की ब्यवस्था है। आयुष्मान योजना लागू होने के बाद हर साल ऐसे करोड़ो लोगो की जान बच जाती है। जो आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण उपचार नही करवा पाते है।
सबका साथ सबका विकाश यह  नारा नही बल्कि भाजपा का संकल्प मंत्र है। शोषित बंचित पीड़ित असहायों सहित सभी के हितार्थ योजनाएं बनाकर उनका सफल क्रियान्वयन किया जा रहा है। किसानों को उत्पादन का अच्छा रेट मिले इस हेतु मोदी सरकार द्वारा लगातार बढ़ाई जा रही msp सरकार के किसान हितैषी होने का जीवांत प्रमाण है।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *