उमरिया/पाली (संवाद)। जिले के नगरीय निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है।जहां चुनाव आयोग के द्वारा नाम निर्देशन पत्र जमा करने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। वहीं राजनीतिक दलों के द्वारा प्रत्यासी चयन को लेकर वार्डों में जाकर रायशुमारी और सहमति बनाने का काम किया जा रहा है।इसके अलावा भी दोनो प्रमुख राजनीतिक दल भाजपा और कांग्रेस इस चुनाव में अपने अपने दावे भी कर रही है। पाली के नगर पालिका चुनाव में जहां भाजपा केंद्र और प्रदेश सरकार के कराए गए विकास कार्य और जनहित के लिए किए अनगिनत कार्यों को लेकर चुनाव मैदान में उतरी है। तो वहीं कांग्रेस भी पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ने का मूड बना चुकी है। कांग्रेस कहना है कि बीते 15 सालों से विकास कार्य रुका हुआ है। भाजपा सरकार में चल रहा है तो सिर्फ भ्रस्टाचार जिसे पाली के इस चुनाव में उखाड़ फेंकना है।

जिले के नगरीय निकाय बिरसिंहपुर पाली के चुनाव की सरगर्मी का आगाज दलीय राजनीति के अनुरूप आरंभ हो चुका हैlभारतीय जनता पार्टी के सभी 15 वार्डों के पर्यवेक्षकों ने प्रत्याशियों के नामों का पैनल तैयार कर लिया हैl सभी 15 वार्डों में वार्डो के प्रभारी और संयोजको ने कार्यकर्ताओं और हितग्राहियों की बैठक का सिलसिला आरंभ कर दिया हैl हितग्राही मूलक योजना और सरकार के विकास कार्यों के दम पर जहां एक ओर भाजपा हुंकार भर रही है वही कांग्रेस बिखरी हुई और चारों खाने चित नजर आ रही हैl भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी नेता जनप्रतिनिधि एकजुटता के साथ संगठन चुनाव में अपनी अपनी सहभागिता दिखाते नजर आ रहे हैंl

भारतीय जनता पार्टी अनवरत रूप से प्रति दिवस कार्य करने वाला संगठन है इस नाते कार्यकर्ताओं से संवाद और प्रत्याशियों के चयन में भाजपा का कोई विकल्प नहींl आज भाजपा से हर नेता कार्यकर्ता चुनाव लड़ने को आमादा हैl पाली नगरीय निकाय के चुनाव में स्थानीय मंत्री सुश्री मीना सिंह जहां एक ओर कार्यकर्ताओं से लगातार संवाद कर रही हैं वही जिला संगठन के पदाधिकारी समन्वय बनाते नजर आ रहे हैं l आने वाले समय में यह तो वक्त ही बताएगा कि ऊंट किस करवट बैठता है lबहरहाल इस चुनावी समर में भाजपा की तैयारी जबरदस्त है और वह पदाधिकारी कार्यकर्ता संचालन टोली बनाकर विधिवत चुनाव मैदान में उतर चुकी है l

इधर नगर पालिका चुनावों को देखते हुए प्रमुख प्रतिद्वंदी भाजपा और कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है। दोनो ही दल बैठकों के माध्यम से कार्यकर्ताओं मे कसावट लाने के सांथ वार्ड प्रत्याशियों की सूची को अंतिम रूप देने मे जुटे हुए हैं। गत दिवस शहर के शिवहरे गार्डन मे कांग्रेस के जिला संगठन प्रभारी बृजबिहारी पटेल तथा प्रदेश महासचिव अजय सिंह ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश शर्मा, ब्लाक अध्यक्ष लालबहादुर सिंह समेत बड़ी संख्या मे पार्टी पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता, और टिकटार्थी भी मौजूद थे।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन प्रभारी बृजबिहारी पटेल एवं पूर्व विधायक अजय सिंह ने कहा कि बीते 15 वर्षो से नगर का विकास रूका हुआ है। भाजपा की परिषद ने जनता के लिये कोई काम करने की बजाय केवल अपनी जेबें भरीं हैं। लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। अधिकारी और कर्मचारी गरीब जनता तथा व्यापारियों को लूट रहे हैं। ऐसे मे कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी के पार्षदों को जितवा कर लूट के राज का खात्मा करें ताकि नागरिकों को राहत मिल सके। इस मौके पर लगभग सभी वार्डो से प्रत्याशी बनने के लिये लोगों ने अपना दावा पेश किया। इस अवसर पर सैकड़ो की तादात में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।