उमरिया (संवाद) त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर 25 जून को होने वाले पहले चरण के मतदान में जिले की करकेली जनपद और पाली जनपद के अंतर्गत आने वाली सभी ग्राम पंचायतों, जनपद और जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक 5 से लेकर वार्ड क्रमांक 10 में मतदान संपन्न कराए जाएंगे। जिसके लिए निर्वाचन विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर 25 जून को होने वाले मतदान के लिए मतदान दलों को 24 जून को ही मतदान की सामग्री सहित रवाना किया जाएगा जिसके बाद 25 जून को सुबह 7:00 बजे से शाम 3:00 बजे तक का समय मतदान के लिए निर्धारित किया गया है। वहीं जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक 5 की बात करें तो यहां पर भारी घमासान की स्थिति दिखाई दे रही है। इस वार्ड में 11 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं जिनमें प्रमुख रूप से श्रीमती बिंदु सिंह, प्रीति/मुकेश मिश्रा, अजय सिंह, सीमा/दिवाकर सिंह, चंद्र प्रताप द्विवेदी, सावित्री/चंद्र वाल साहू और प्यारे लाल यादव सहित अन्य नाम शामिल हैं।

वहीं इस बार वार्ड क्रमांक 5 से मतदाताओं की ओर से जो रुझान निकल कर सामने आ रहे हैं उसमें मतदाता की पहली पसंद युवाओं और स्थानीय उम्मीदवार के पक्ष में जाते दिखाई दे रहे हैं। इस लिहाज से आकलन के आधार पर और लोगों ने भी बताया कि वार्ड क्रमांक 5 से उम्मीदवार प्रीति/मुकेश मिश्रा एक बेहतर प्रत्याशी साबित हो सकते हैं। इनके बारे में कहा जा रहा है कि वे स्थानीय होने के साथ-साथ मुकेश मिश्रा और उनके पिता सुरेंद्र मिश्रा इस क्षेत्र के लोगों से सीधा जुड़ाव रखते हैं, इस बीच वे क्षेत्र के विकास और क्षेत्र के लोगों के लिए हमेशा सहयोगात्मक व्यवहार रखते हैं इसके अलावा प्रीति/मुकेश मिश्रा युवा होने के साथ क्षेत्र के युवाओं के बीच उनकी गहरी पैठ बताई जा रही है।
वहीं अन्य प्रत्याशियों की बात करें तो पूर्व जिला पंचायत सदस्य सीमा/दिवाकर सिंह, श्रीमती बिंदु सिंह, चंद्रप्रकाश द्विवेदी और प्यारे लाल यादव भी इस क्षेत्र से जुड़ाव रखते हैं।