नौरोजाबाद नगर पंचायत में भाजपा का कब्जा तो चंदिया में लगा भाजपा को फटका,

Editor in cheif
2 Min Read
उमरिया/नौरोजाबाद/चंदिया (संवाद) जिले की 2 महत्वपूर्ण नगरपंचायत नौरोजाबाद और नगर परिषद चंदिया में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न कराया गया। जिसमें नगर पंचायत नौरोजाबाद में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से कुशल बाई तो कांग्रेस पार्टी से सतीलाल के द्वारा नामांकन फार्म भरा गया था। जिसके बाद वोटिंग के दौरान भाजपा की कुशल बाई को 8 मत प्राप्त हुए वहीं कांग्रेस के सतीलाल को 7 मत प्राप्त हुए है। इस प्रकार भाजपा की कुशल बाई ने अध्यक्ष के पद में विजयी घोषित हुई है और नगर परिषद नौरोजाबाद में भाजपा का कब्जा हुआ है।
वहीँ नगर पंचायत चंदिया के अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा में सहमति नही बन सकी और आपसी फूट और विरोधाभास के कारण भाजपा की अधिकृत उम्मीदवार मंजू कोल के अलावा भाजपा से बागी होकर निर्दलीय के रूप में पुरुषोत्तम कोल के द्वारा नाम निर्देशन पत्र भरा गया था। वहीँ कांग्रेस से गुलाब कोल के द्वारा नामांकन फार्म भरा गया था। निर्वाचन के दौरान भाजपा की मंजू कोल और कांग्रेस के गुलाब कोल को बराबर बराबर 4-4 मत प्राप्त हुए थे वहीं भाजपा के बागी निर्दलीय पुरुषोत्तम कोल 7 मत प्राप्त कर नगर परिषद के अध्यक्ष का चुनाव जीत लिया हैं। चंदिया नगर पंचायत में जिस तरीके से भाजपा के पक्ष में पूरा चुनाव होने के बावजूद भी आपसी फूट और तालमेल की कमी की वजह से एक निर्दलीय की जीत होने से भाजपा को जबरजस्त फटका लगा है।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *