नौजवानों के लिए खुशखबरी: MP में पुलिस आरक्षको की बंपर भर्ती,7090 पदों का नोटिफिकेशन जारी, जानिए भर्ती के लिए पूरी प्रक्रिया

Contents
एमपी (संवाद)। मध्यप्रदेश में एक बार नौजवानों के लिए खुशखबरी का समय है जहां मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा पुलिस विभाग में आरक्षको की बंपर भर्ती निकाली है। जिसमें पूरे प्रदेश भर से हजारों की तादाद में पुलिस आरक्षक की भर्ती किया जाना है।पुलिस मुख्यालय गृह विभाग मध्यप्रदेश शासन के अंतर्गत आरक्षक संवर्ग की सीधी भर्ती हेतु चयन परीक्षा 2023 के तहत भरे जाने वाले आवेदन फार्म 26 जून 2023 से ऑनलाइन आवेदन भरना शुरू हो जाएगा इसकी अंतिम तारीख 10 जुलाई 2023 तय की गई है। इस पूरी प्रक्रिया में सभी वर्गों के आरक्षण को देखते हुए प्रक्रिया अपनाई गई है आवेदन फॉर्म के साथ निर्धारित शुल्क में अनारक्षित वर्ग के लिए ₹500 प्रति प्रश्न पत्र निर्धारित किया गया है। वही अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए ₹250 प्रति प्रश्न पत्र निर्धारित किया गया है।अन्य जानकारी के लिए पूरी नियम पुस्तिका नीचे दर्शाई गई है।
Leave a comment