सीधी (संवाद)। मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक भाजपा नेता के द्वारा नशे में धुत होकर सड़क किनारे बैठे विक्षिप्त के ऊपर पेशाब करने का वायरल वीडियो को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वयं संज्ञान लिया सीएम ने सीधी प्रशासन को निर्देशित किया कि इस वायरल वीडियो की जांच कर आरोपी पर कठोर कार्यवाही की जानी चाहिए। प्रशासन के द्वारा वायरल वीडियो में दीक्षित के ऊपर पेशाब कर रहे युवक की पहचान भाजपा नेता के रूप में की गई है। जिसके बाद पुलिस अब आरोपी भाजपा नेता के ऊपर तमाम धाराओं सहित NSA के तहत कार्यवाही की है।
