नशे में धुत तहसीलदार ने किया मजदूर से मारपीट,अन्य मजदूरों से किया धक्का-मुक्की,नाराज मजदूरों ने किया हंगामा पुलिस में दर्ज की शिकायत

Editor in cheif
2 Min Read
उमरिया (संवाद)। जिले के मानपुर तहसील अंतर्गत ग्राम खुटार के धान खरीदी केंद्र में कार्यरत मजदूर को मानपुर तहसील के प्रभारी तहसीलदार के द्वारा मारपीट किए जाने का मामला प्रकाश में आया है जहां तहसीलदार के द्वारा एक मजदूर को पीटा गया वहीं अन्य मजदूरों के साथ भी धक्का-मुक्की की गई इस घटना से नाराज मजदूरों ने काम बंद कर दिया और विरोध जताते हुए मानपुर पुलिस थाना पहुंचकर इस पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई है।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक मानपुर के धान खरीदी केंद्र खुटार में रोजाना की तरह मजदूर काम कर रहे थे इस दौरान वहां मानपुर के प्रभारी तहसीलदार एमपी विराट पहुंच गए पहले तो उनके द्वारा कुछ पूछताछ की जा रही थी इसके बाद वह अचानक काम कर रहे एक मजदूर की पिटाई करना शुरू कर दिया। घटना को देख वहां मौजूद अन्य मजदूर भी तहसीलदार साहब से मजदूर को नहीं मारने की विनती करने लगे लेकिन तहसीलदार नहीं माने और अन्य मजदूर के साथ भी धक्का-मुक्की करते नजर आए।

Contents
उमरिया (संवाद)। जिले के मानपुर तहसील अंतर्गत ग्राम खुटार के धान खरीदी केंद्र में कार्यरत मजदूर को मानपुर तहसील के प्रभारी तहसीलदार के द्वारा मारपीट किए जाने का मामला प्रकाश में आया है जहां तहसीलदार के द्वारा एक मजदूर को पीटा गया वहीं अन्य मजदूरों के साथ भी धक्का-मुक्की की गई इस घटना से नाराज मजदूरों ने काम बंद कर दिया और विरोध जताते हुए मानपुर पुलिस थाना पहुंचकर इस पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई है।घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक मानपुर के धान खरीदी केंद्र खुटार में रोजाना की तरह मजदूर काम कर रहे थे इस दौरान वहां मानपुर के प्रभारी तहसीलदार एमपी विराट पहुंच गए पहले तो उनके द्वारा कुछ पूछताछ की जा रही थी इसके बाद वह अचानक काम कर रहे एक मजदूर की पिटाई करना शुरू कर दिया। घटना को देख वहां मौजूद अन्य मजदूर भी तहसीलदार साहब से मजदूर को नहीं मारने की विनती करने लगे लेकिन तहसीलदार नहीं माने और अन्य मजदूर के साथ भी धक्का-मुक्की करते नजर आए।खुटार धान खरीदी केंद्र का पीड़ित मजदूर आदर्श मांझी के द्वारा पुलिस को की गई शिकायत में बताया की वह आज भी हमेशा की तरह दोपहर को खरीदी केंद्र खुटार में अपना काम कर रहा था। इसी दौरान भूख लगने पर वह खाना लेने गेट के बाहर जाने लगा, तभी अचानक तहसीलदार साहब वहां पहुंच गए और उसके साथ जबरदस्ती धक्का-मुक्की कर मारपीट करने लगे अन्य मजदूरों के साथ भी गाली गलौज की है। पीड़ित मजदूर की माने तो तहसीलदार एमपी विराट ने जिस वक्त यह घटना को अंजाम दिया उस वक्त वह शराब के नशे में धुत बताए जा रहे है। मजदूरों ने इस संबंध में मानपुर पुलिस को लिखित रूप से आवेदन देकर कार्यवाही की मांग की है।
खुटार धान खरीदी केंद्र का पीड़ित मजदूर आदर्श मांझी के द्वारा पुलिस को की गई शिकायत में बताया की वह आज भी हमेशा की तरह दोपहर को खरीदी केंद्र खुटार में अपना काम कर रहा था। इसी दौरान भूख लगने पर वह खाना लेने गेट के बाहर जाने लगा, तभी अचानक तहसीलदार साहब वहां पहुंच गए और उसके साथ जबरदस्ती धक्का-मुक्की कर मारपीट करने लगे अन्य मजदूरों के साथ भी गाली गलौज की है। पीड़ित मजदूर की माने तो तहसीलदार एमपी विराट ने जिस वक्त यह घटना को अंजाम दिया उस वक्त वह शराब के नशे में धुत बताए जा रहे है। मजदूरों ने इस संबंध में मानपुर पुलिस को लिखित रूप से आवेदन देकर कार्यवाही की मांग की है।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *