नवनिर्वाचित जनपद अध्यक्ष प्रियंका सिंह और नगरपालिका अध्यक्ष रश्मि सिंह ने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने नागरिकों से की अपील

Editor in cheif
3 Min Read
उमरिया (संवाद)। पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आवाहन पर स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगाँठ के अवसर पर पूरे देश मे अमृत महोत्सव बनाया जा रहा है।इसके तहत स्वतंत्रता दिवस के अवसर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने नवनिर्वाचित जनपद अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका सिंह ने जिले वासियों से अपील करते हुए कहा है कि उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडे का क्रय कर लिया है।और सभी से तिरंगा झंडा क्रय करने और 13 अगस्त से 15 अगस्त तक अपने घरों में फहराने की अपील की है।
वहीं नगरपालिका की नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती रश्मि सिंह के द्वारा जिलेवासियों और नगरवासियों से विनम्र अपील की गई है कि स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगाँठ के अवसर पर पूरे देश मे मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले और अपने घरों व अपने व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में देश के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को बड़े शान से लगाए। उनके द्वारा अपने लिए तिरंगे झंडे का क्रय कर लिया गया है वही आप सभी से तिरंगे झंडे का क्रय करने की अपील की गई है।
इधर आजादी के अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार सिन्हा जिला पंचायत सीईओ इला तिवारी के निर्देश अनुसार पाली एसडीओपी डॉ जितेंद्र सिंह जाट के नेतृत्व में पाली दफाई वार्ड नंबर 14 15 बच्चों संग निकाली गई तिरंगा यात्रा लोगों से की गई घर पर तिरंगा लहराने की अपील।
एसडीओपी डॉ जितेंद्र सिंह जाट ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’अभियान का प्रचार-प्रसार करने में जुट गए हैं, ताकि आजादी के अमृत महोत्सव  के जश्न में आम नागरिक अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें। देशभर में चल रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने के लिए उमरिया पुलिस विभाग बड़ा योगदान दे रहा है।
देश भक्ति और जन सेवा के लक्ष्य के साथ राष्ट्र प्रेम की भावना लोगों में जगाने के लिए पुलिस विभाग द्वारा   जिले के हर नगर  में व्यापक स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।अभियान को लेकर विभिन्न स्थानों पर हर रोज कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। लोग स्वेच्छा से देश की आन, बान और शान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को अपने संस्थानों पर फहरा रहे हैं। इसके तहत शहर में योग साधकों ने तिरंगा यात्रा निकाली। इस अवसर पर पाली एसडीओपी डॉ जितेंद्र सिंह जाट, सहायक उप निरीक्षक बृजेंद्र उर्मलिया, एस पी सिंह, आरक्षक नारायण सिंह, नगर रक्षा समिति सदस्य हिमांशू तिवारी, सुनील प्रजापति, नमन गुप्ता, सनी यादव ,संदीप साहू ,राहुल चंद्रवंशी, रविंद्र प्रजापति, पारस सिंह परिहार, एवं सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *