नपा चुनाव: स्कूटनी के दौरान कुमकुम छतवानी सहित 3 का नामांकन अधर में, 22 जून को होगी सुनवाई

Editor in cheif
3 Min Read
उमरिया (संवाद)। नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर आज 20 जून को स्कूटनी के दौरान अभ्यर्थियों द्वारा दाखिल किए गए नाम निर्देशन पत्रों की समीक्षा की गई। जिसमें वार्ड नंबर 7 से बीजेपी की अधिकृत उम्मीदवार कुमकुम/दीपक छतवानी का नाम निर्देशन पत्र को जिला निर्वाचन अधिकारी ने होल्ड कर दिया है। वही इसी वार्ड से जानकी खट्टर/शंभूलाल खट्टर का नामांकन को भी होल्ड पर रखा गया है। इसके अलावा वार्ड नंबर 16 से कुमकुम/दीपक छतवनी का आवेदन को भी जिला निर्वाचन अधिकारी ने होल्ड पर रखा है।
बता दे कि नगरपालिका उमरिया का वार्ड नंबर 7 अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) महिला के लिए आरक्षित किया गया था, जिसमे भाजपा पार्टी की ओर कुमकुम/दीपक छतवानी को अधिकृत उम्मीदवार की घोषणा की गई थी। जिसके बाद कुमकुम छतवानी ने वार्ड नंबर 7 से अपना नामांकन दाखिल किया था। 20 जून को स्कूटनी में नामांकन पत्रों की जांच के दौरान इस बात की आपत्ति की गई कि ये सभी अभ्यर्थी ओबोसी की श्रेणी में नही आते है जिसके बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रपत्रों की जांच करते हुए वार्ड नंबर 7 से कुमकुम छतवानी, जानकी खट्टर और सरिता/ताराचंद राजपूत के नामांकन को होल्ड कर दिया गया है। इसी के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी ने 22 जून को जाति प्रमाण पत्र संबंधी प्रपत्र को पेश करने की बात कही है।
जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश में ओबीसी वर्ग के लिए शामिल जातियों के आधार पर इन सभी अभ्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र और  शपथ पत्र में दी गई जानकारी चिन्हित जातियों से भिन्न बताई जा रही है, और यही प्रमुख कारण है कि ये सभी लोंगो के लिए जारी किये गए जाति प्रमाण पत्र उपयुक्त नही है। लिहाजा जिला निर्वाचन अधिकारी के द्वारा  इन तीनों अभ्यार्थियों के नामांकन पत्र को होल्ड में रख 22 जून को नाम निर्देशन पत्रों की वापसी के दिन सुनवाई की जाएगी जिसमें अभ्यर्थी खुद को ओबीसी होने और इसके दस्तावेज पेश करेंगे। जिसके बाद जिला निर्वाचन अधिकारी नियमत: और सघनता से दस्तावेजो के जांच उपरांत निर्णय लेंगे।
इसके अलावा कुमकुम/दीपक छतवानी के द्वारा एक नामांकन वार्ड नंबर 16 के लिए भी दाखिल किया गया था, जिसमे जिला निर्वाचन अधिकारी ने वार्ड नंबर 7 में दाखिल किए गए नामांकन के आधार पर वार्ड 16 के नामांकन फार्म को होल्ड कर दिया है। जिला निर्वाचन अधिकारी के द्वारा वार्ड नंबर 7 के होल्ड किये गए नामांकन की जांच और निर्णय उपरांत कुमकुम छतवानी का वार्ड नंबर 16 के नामांकन पर विचार किया जाएगा।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *