नपा चुनाव: भाजपा ने भरी हुंकार, जिलाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय के नेतृत्व में सैकड़ो की तादात में रैली में शामिल हुए लोग

Editor in cheif
2 Min Read
उमरिया (संवाद)। नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज उमरिया नगरपालिका के 24 वार्डों के भाजपा प्रत्यासियो के नामांकन के लिए स्थानीय गांधी चौक में सैकड़ो की तादात में एकत्रीकरण कर गांधी चौक से बाजे गाजे के साथ कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे जहां सभी 24 उम्मीदवारों ने अपना अपना नामांकन दाखिल किया है।
इस बीच पूरे नगर के 24 वार्डों से वार्ड प्रत्यासी अपने अपने वार्ड से समर्थकों के साथ ढोल-ढ़माके के साथ पहुंचे जिसके बाद गांधी चौक में सभी 24 वार्ड के भाजपा प्रत्यासी और समर्थक एक साथ सैकड़ो की तादात में पूरे उत्साह के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय और नगर मंडल अध्यक्ष नीरज चंदानी के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और सभी प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया है।

सुबह से नगर में दिख उत्साह

आज सुबह से भाजपा द्वारा घोषित कार्यक्रम के कारण नगर के सभी वार्ड और मोहल्ले में भाजपा प्रत्याशी सहित कार्यकर्ताओं में सक्रियता देखी जा रही थी अपने अपने वार्डों से वार्ड प्रत्यासी के साथ निकलने वाली रैली को लेकर वार्डों के गली मोहल्ले में उत्साह का माहौल था जिसके बाद कार्यकर्ता अपने प्रत्यासी के साथ मोहल्ले से रवाना होकर स्थानीय गांधी चौक पहुंचे थे।
नामांकन के साथ भाजपा ने भरी हुंकार
आज 17 जून को नगर के 24 वार्डों के भाजपा प्रत्यासियों ने अपने पार्टी ने वरिष्ठ नेताओं और समर्थकों के साथ अपना नामांकन दाखिल करने के बाद नगरपालिका चुनाव में पूरे 24 वार्ड में जीत की हुंकार भरी है। भाजपा का मानना है कि नगरपालिका उमरिया के 24 वार्डों में से पूरे 24 वार्ड में भाजपा के प्रत्यासी ऐतिहासिक जीत हासिल करेंगे।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय के साथ नगर मंडल अध्यक्ष नीरज चंदानी, महामंत्री दीपक छतवनी, भाजपा नेता धनुषधारी सिंह, ज्ञानेन्द्र सिंह मनीष सिंह,,विनय मिश्रा,राजेन्द्र कोल, विष्णु भारती सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं के साथ 24 वार्डों के भाजपा उम्मीदवार और सैकड़ो की तादात में उनके समर्थक मौजूद रहे।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *