नपा चुनाव पाली: 71 उम्मीदवारों के लिए 15 वार्डों में हो रहा मतदान,मतदाताओं में भारी उत्साह

Editor in cheif
2 Min Read
उमरिया/पाली (संवाद)। जिले की नगरपालिका पाली में आज 27 सितंबर को सुबह 7 बजे से मतदान प्रारम्भ कर दिया गया है। जिसमे नगरपालिका के पूरे 15 वार्डों में चुनाव लड़ रहे कुल 71 अभ्यार्थियों के लिए मतदान किया रहा है जिसमें भाजपा,कांग्रेस,आप,बीएसपी,
राष्ट्रवादी कांग्रेस, जनता दल सहित निर्दलीय प्रत्यासी शामिल है। पूरे नगर के वोटर भारी उत्साह में दिखाई दे रहे है और सुबह से ही मतदान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे है।
नगरपालिका में बीते 15 दिनों से पूरे पाली नगर में नगरपालिका के चुनाव को लेकर लोंगो भारी उत्साह देखने को मिल रहा था। सभी को इस बात का इंतजार रहा है कि कब 27 सितंबर आ जाये जिससे वह अपने मत का प्रयोग कर अपने मनपसंद उम्मीदवार को वोट कर सके। आखिरकार आज 27 सितंबर वह मौका आ ही गया जिसे लोंगो को बेसब्री से इंतजार रहा है।सुबह से ही मतदाताओं के द्वारा मतदान में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे है। मतदान का समय सुबह 7 बजे रहा है लेकिन कई पोलिंग बूथों सुबह 6:30बजे से ही मतदाताओं की लाइन लग गई थी।
नगरपालिका के 15 वार्डों के लिए 24 पोलिंग बूथ बनाये गए है। जिसमे कुल 71 उम्मीदवार  चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे है। सुबह 9 बजे तक तकरीबन 20 प्रतिशत मतदान किया जा चुका है। जिसमे अभी पुरुषों की संख्या ज्यादा बताई जा रही है। लेकिन इसके बाद महिलाये भी उत्साहित हुई है और कई पोलिंग पर उनकी संख्या भी अब बढ़ती नजर आ रही है।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *