नपा चुनाव पाली: वार्ड नंबर 8 में कांग्रेस पिछड़ी,आसानी से हर समय उपलब्ध होने वाला चाहिए पार्षद

Editor in cheif
3 Min Read
उमरिया/पाली (संवाद)। जिले में नगरपालिका पाली के नगरीय निकाय के चुनाव चल रहे है। जिसके लिए तमाम राजनीतिक दल भाजपा कांग्रेस अपने अपने प्रत्यासियो को जिताने के लिए कमर कस चुके है। इस बीच वार्ड नंबर 8 से चौकाने वाली खबर सामने आ रही है और यहां से कांग्रेस पिछड़ते हुए नजर आ रही है।
पाली नगरपालिका का वार्ड नंबर 8 बेहद महत्वपूर्ण वार्ड माना जा रहा है। इस वार्ड से लंबे समय से कांग्रेस के कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके दिग्गज नेता संजीव खंडेलवाल उर्फ बबलू कांग्रेस की टिकिट से पार्षद का चुनाव लड़ रहे है। वहीं भाजपा से युवा चेहरा सत्यप्रकाश विश्वकर्मा तो आम आदमी पार्टी से नरेंद्र कुमार सोनी चुनाव मैदान में है। इस वार्ड एक और खास बात यह कि यहां भाजपा के दिग्गज सुदामा विश्वकर्मा निर्दलीय चुनाव लड़ रहे है।
इस वार्ड में तमाम राजनीतिक दलों के लोग चुनाव प्रचार में पहुंच रहे है।इसके अलावा प्रत्यासी भी अपने अपने स्तर से ताकत झोंकने और मतदाताओं को रिझाने पूरे प्रयास में जुटे है। इस बीच वार्ड के लोंगो के द्वारा चौकाने वाली बात सामने आई हैं। जिसमे यह कि कांग्रेस उम्मीदवार संजीव खंडेलवाल उर्फ बबलू लिए यह कहा जा रहा है कि इतना बड़े सेठ, ठेकेदार को पार्षद नही चुनना है क्योंकि किसी भी काम के लिए जब वार्ड के लोग उनके पास जायेगे तब वे आसानी से उनसे नही मिल सकेंगे।कोई भी किसी वक्त उनसे आसानी से नही मिल पाएंगा। वार्ड के लोंगो ने पार्षद के चुनाव के लिए ऐसे उम्मीदवार को चुनने का निर्णय ले रहे है जो सभी वार्डवासियों से मिलने के लिए आसानी से उपलब्ध हो सके और उनके हर काम मे उनके साथ खड़ा हो सके।
वार्ड नंबर 8 के लोंगो के द्वारा इस तरह के निर्णय के बाद अब कांग्रेस पार्टी का उम्मीदवार इस वार्ड से पिछड़ता नजर आ रहा है। जबकि वार्डवासी अब कांग्रेस के उम्मीदवार को छोड़कर अन्य शेष उम्मीदवारों में से सरल और सहज और आसानी से उपलब्ध होने वाले उम्मीदवार का चयन कर रही है।हालांकि नगरपालिका चुनाव का मतदान 27 सितंबर को होने वाले है। जिसमे अभी 4 दिनों का वक्त शेष है इस बीच जनता के रुझान बनेंगे और बिगड़ेंगे भी। 
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *