नपा चुनाव पाली:वार्ड नंबर 5 में टिकी सबकी नजर,ऊषा कोल ने कहा वार्डवासियों के कहने पर लड़ रही हू चुनाव

Editor in cheif
2 Min Read
उमरिया/पाली (संवाद)। जिले की पाली नगरपालिका का चुनाव अब अंतिम दौर पर है। पूरे नगर में चारो तरफ चुनावी माहौल है बीते 10 दिनों से चल रहे डीजे साउंड और ढोल ताशों की गूंज, जहां आज शाम 5 बजे थम जाएगा वहीं 2 दिन बाद 27 सितंबर को पूरे 15 वार्डों में मतदान का समय निर्धारित किया गया है। इस पूरे चुनाव में जहां कुछ वार्डों पर लोंगो की विशेष नजर है उनमें से वार्ड नंबर 5,6,8 और 14 शामिल है। 
नगर का वार्ड नंबर 5 बेहद और महत्वपूर्ण इसलिए भी माना जा रहा है कि इस वार्ड से निवर्तमान नगरपालिका अध्यक्ष उषा कोल निर्दलीय चुनाव मैदान में है। इसके पहले वे भाजपा से नपा अध्यक्ष रही है। लेकिन इस बार वह निर्दलीय चुनावी मैदान में है। इस संबंध में ऊषा कोल ने बताया कि इस बार पार्टी के द्वारा मुझे टिकिट नही देने के कारण जो रहे हो वह मुझे पता नही है। लेकिन मेरे द्वारा इस वार्ड नंबर 5 से निर्दलीय चुनाव लड़ने के पीछे इस वार्ड के लोग है। वार्ड के लोंगो ने मुझे चुनाव लड़ाया है और उनका पूरा समर्थन और आशीर्वाद मेरे साथ है।उनका कहना है कि बीते 5 वर्ष में मैंने अपने वार्ड में कई विकास कार्य कराए है लोंगो के कई व्यक्तिगत काम भी किये है और यही कारण है कि आज जब मैं वार्ड नंबर 5 से पार्षद पद की उम्मीदवार हूं तब मुझे वार्ड के सभी वार्डवासी भरपूर समर्थन दे रहे है और वे अपनी जीत के प्रति आशान्वित है।
 
वहीं वार्ड नंबर 14 की बात करे तो यह वार्ड भी इसलिए महत्वपूर्ण हो जाता है कि इस वार्ड से पार्षद के चुनाव में पूर्व विधायक शकुंतला प्रधान मैदान में है। हालांकि शकुंतला का मानना है कि चुनाव कोई छोटा और बड़ा नही होता। बस हर मामले में जनता की ही सेवा है।हालांकि इस वार्ड से किसकी क्या स्थिति है यह तो मतदान के बाद ही पता चल पाएगा।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *