उमरिया (संवाद)। जिले की नगर पालिका पाली के लिए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव के तारीख का ऐलान हो चुका है। इसके पहले 30 सितंबर को नगर पालिका पाली के 15 वार्डों के आए नतीजों में 8 सीटों पर स्पष्ट बहुमत के साथ भाजपा सबसे आगे रही है। वही प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस को महज 5 सीटों पर संतोष करना पड़ा था। इसके अलावा 2 वार्ड में से एक में निर्दलीय और एक सीट आम आदमी पार्टी के खाते में गई थी।
चुनाव के नतीजों के उपरांत कांग्रेस की तरफ से यह भ्रम फैलाया जा रहा था की वह परिषद बनाने की स्थिति में है, जिसके लिए पहले उन्होंने आम आदमी पार्टी के पार्षद और निर्दलीय को मिलाकर 7 की संख्या पर पहुंचने का दावा कर रहे थे। उसके बाद उनका एक और सीट के लिए प्रयास रहा है। लेकिन यह प्रयास उनका खोखला साबित हुआ है और अब वह बैकफुट पर जाते नजर आ रहे हैं। भाजपा जहां अपने पूरे पार्षदों को कई दिनों से धार्मिक स्थलों का भ्रमण करा रही है। वही राजधानी भोपाल में पार्टी के बड़े-बड़े नेताओं से उनको मिलवाया जा रहा है ।
प्रमुख 2 कैंडिडेट में से किसी एक पर दांव लगाएगी भाजपा

नगर पालिका पाली में भाजपा के पास स्पष्ट बहुमत होने के साथ अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनाने के लिए चेहरों की कमी नहीं है। परंतु अध्यक्ष के लिए प्रमुख रूप से दो नाम की चर्चा जोरों पर है। हालांकि पूर्व विधायक शकुंतला प्रधान की चर्चा और हवा काफी समय से रही है। पार्षद के चुनाव के दौरान से ही यह कयास लगाए जा रहे थे कि शकुंतला प्रधान अगर पार्षद का चुनाव जीतकर आती है तो उनका अध्यक्ष बनने का रास्ता लगभग तय माना जा रहा था। इसके अलावा वार्ड नंबर 1 से निर्वाचित पार्षद श्रीमती सोना सिंह का नाम भी प्रबल है। बताया जा रहा है कि भाजपा सोना सिंह को अध्यक्ष पद के लिए मैदान में उतार सकती है। फिलहाल यही वह प्रमुख दो नाम हैं। जिनमें से किसी एक को नगर पालिका पाली के अध्यक्ष की कुर्सी पर विराजमान किया जाएगा। वही उपाध्यक्ष के लिए भी 2 नाम प्रमुख माने जा रहे हैं। जिसमें से पहला नाम घनश्याम कुशवाहा और दूसरा राजेश पटेल के नामों की चर्चा जोरों पर है।जिसके बाद पूरी उम्मीद जताई जा रही है कि इन्हीं 2 नामों में से किसी एक को नगर पालिका का उपाध्यक्ष बनाया जाएगा।
पार्षदों की सहमति से होगा कैंडिडेट फायनल
