नपा चुनाव पाली:अब तक 33 उम्मीदवारों ने भरा नामांकन,भाजपा से सुदामा तो आप पार्टी से संध्या किन्नर रही प्रमुख

Editor in cheif
4 Min Read
उमरिया/पाली (संवाद) जिले के नगरपालिका पाली के चुनाव के लिए नाम निर्देशन प्रक्रिया प्रारंभ है। जहां 10 सितंबर तक 15 वार्डों के लिए राजनीतिक दलों और निर्दलीय मिलाकर कुल 33 नामांकन फार्म भरे गए है।जिसमें भाजपा पार्टी की तरफ से 6, कांग्रेस से 12 और 15 नाम निर्देशन पत्र में आप पार्टी और निर्दलीय शामिल है। भरे गए नाम निर्देशन पत्रों में प्रमुख रूप से भाजपा से सुदामा विश्वकर्मा ने वार्ड क्रमांक 8 से,उनकी पत्नी रेखा/सुदामा विश्वकर्मा वार्ड क्रमांक 6 और वार्ड क्रमांक 3 से संध्या रानी पाण्डेय (किन्नर)ने आप पार्टी से नामांकन दाखिल किया है।
दरअसल नगरपालिका पाली में नाम निर्देशन पत्रों को भरने की अंतिम तारीख 12 सितंबर है। इसके लिए अब आज रविवार का दिन और सोमवार का दिन शेष रह गया है।इसीलिए अंतिम समय आते आते अभ्यर्थियों के द्वारा अधिक से अधिक नामांकन जमा होंगे। 10 सितंबर तक राजनैतिक दलों और निर्दलीयों के द्वारा कुल 33 नाम निर्देशन पत्र जमा किये जा चुके है। जिनमें भाजपा से द्रोपती सिंह वार्ड नंबर 1,श्रीमती रेखा/सुदामा विश्वकर्मा वार्ड नंबर6, सुदामा विश्वकर्मा वार्ड क्रमांक 8, शैल कुमारी प्रजापति वार्ड क्रमांक 10, श्रीमती मनो तिवारी/हेमंत तिवारी और नरेश बर्मन वार्ड क्रमांक 2 से नामांकन भरा है। इसी तरह कांग्रेस पार्टी से वार्ड क्रमांक 2 से अशोक यादव वार्ड,रोहणी प्रसाद, वार्ड क्रमांक 3 से शुशील सिंह,वार्ड 4 से संध्या कोल, वार्ड 6 से अनीता/विजय विश्वकर्मा और मनीषा/लक्ष्मण कुशवाहा, वार्ड 8 से अब्दुल सलीम, वार्ड 9 से गौरव अग्रवाल और मुन्नी बाई नामदेव,वार्ड 10 से रवि प्रजापति,वार्ड 11 से आरती/कृष्णकांत और गीता/गणेश प्रसाद और वार्ड 13 से कांति/रामचरण शामिल है।
इसी तरह आम आदमी पार्टी से वार्ड क्रमांक 2 से लक्ष्मी कांत गर्ग,वार्ड क्रमांक 5 से ममता बाई, वार्ड क्रमांक 8 से नरेंद्र कुमार सोनी, वार्ड क्रमांक 9 से विजय नारायण दुबे, वार्ड क्रमांक 10 से अविनाश कुमार, वार्ड क्रमांक 3 से संध्या रानी किन्नर,वार्ड 4 से नंदनी कोल शामिल है।
नाम निर्देशन पत्र भरने के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व पार्षद सुदामा विश्वकर्मा ने कहा कि उन्होंने वार्ड क्रमांक 8 से नामांकन भरा है वहीं उनकी पत्नी रेखा विश्वकर्मा ने वार्ड क्रमांक 6 से नामांकन फार्म भरा है। वे दोनों वार्डों से जीत के लिए आश्वस्त हैं। पार्टी भी उन्हें ही टिकिट देगी इसका उन्हें पूरा भरोसा है। इसके पहले सुदामा कई बार से पार्षद का चुनाव जीतते आये है।उनकी पत्नी श्रीमती रेखा विश्वकर्मा भी पार्षद रह चुकी है।
वहीं आम आदमी पार्टी से वार्ड नंबर 3 से मैदान में उतरी किन्नर संध्या रानी ने कहा कि वार्ड की जनता उनके साथ है। जिससे उन्हें पूरा भरोसा है कि जीत भी उन्ही की होगी।इसके अलावा उन्होंने कहा कि आप पार्टी पूरे वार्डो में अच्छा प्रदर्शन करेगी। किन्नर संध्या रानी इसके पहले नगरपालिका के अध्यक्ष का चुनाव लड़ चुकी है।जिसमें उन्हें काफी जनसमर्थन मिला था लेकिन वह चुनाव हार गई थी।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *