नगर पालिका चुनाव में बसपा का बढ़ा ग्राफ, भाजपा और कांग्रेस नंबर 2 पर

Editor in cheif
3 Min Read
कौशल विश्वकर्मा,9893833342
उमरिया (संवाद) नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर उमरिया नगर पालिका में बहुजन समाज पार्टी का ग्राफ बढ़ता नजर आ रहा है। जिसके कारण भारतीय जनता पार्टी (बसपा) और कांग्रेस एक और तीसरे स्थान पर जाती दिखाई दे रही है।
जानकारी के मुताबिक नगर पालिका उमरिया के कुछ वार्डों में बहुजन समाज पार्टी का प्रभाव साफ दिखाई दे रहा है। इसके पहले बसपा के 1,2 पार्षद विजयी भी होते रहे हैं। इस बार भी बसपा कम से कम 2 वार्डों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। जिसमें नगर पालिका के वार्ड नंबर 11 और वार्ड नंबर 19 शामिल है।
इस बार के नगर पालिका चुनाव में बहुजन समाज पार्टी का बढ़े ग्राफ की एक प्रमुख और बड़ी वजह भी है, जिसमें यह कि बहुजन समाज पार्टी को आगे बढ़ाने और पूरे जिले में इसकी पहचान बनाने वाले नेता केशव वर्मा हाल ही में संपन्न हुए जिला पंचायत के चुनाव में वार्ड क्रमांक 5 से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीता है। इस वार्ड में जिले के बड़े-बड़े दिग्गज और प्रमुख नेता चुनाव लड़ रहे थे जिन्हें हराकर केशव वर्मा ने शानदार जीत हासिल की है  उनके इस जीत से जहां बसपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है वहीं नगर पालिका के चुनाव में भी कुछ वार्डों पर उनके जिला पंचायत के जीत का खासा असर पड़ता दिखाई दे रहा है। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 11 और 19 में बहुजन समाज पार्टी की इसके पहले भी अच्छी अच्छी पकड़ रही है और बसपा के काडर वोट भी इसी क्षेत्र में है जो हर बार किसी भी चुनाव में बसपा के खाते में जाते रहे हैं।
—————————————————————————-
जरूर पढ़ें: भाजपा का संकल्प पत्र
——————————————————————————
चूंकि इस बार के चुनाव में बसपा के प्रमुख नेता केशव वर्मा जिला पंचायत का चुनाव पहली बार जीता है। इसके पहले भी वे कई चुनाव कई बार लड़े लेकिन जीत नहीं पाते थे, लेकिन इस बार के चुनाव में उन्हें जीत हासिल हुई है। उनके चुनाव जीतने से उनके कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह है। जिससे वे अपनी पूरी ताकत और ऊर्जा के साथ नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 11, 18 और 19 नंबर में अपना प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारकर जोर शोर से प्रचार में जुटे हैं।
इस चुनावी माहौल में जो जानकारी निकलकर सामने आ रही है उसमें वार्ड क्रमांक 11 और 19 में बसपा जोरदार प्रदर्शन कर रही है। इन वार्डो में राजनीतिक दल भाजपा और कांग्रेस का सीधा मुकाबला बसपा से होने जा रहा है।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *