नगर को स्वच्छ बनाने नगरपालिका ने शुरू किया अभियान,धूल से सनी सड़को को किया जा रहा साफ

Editor in cheif
4 Min Read
उमरिया (संवाद)। किसी भी स्थान की साफ सफाई उस स्थान की आईना होती है, इसी बात को लेकर नगरपालिका की नवगठित परिषद की अध्यक्ष श्रीमती रश्मि सिंह के निर्देश पर नगर को साफ ,स्वच्छ और धूल रहित बनाने के लिए एक अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें प्रमुख रुप से सड़क और सड़क के किनारे जमी धूल को साफ करने का बीड़ा उठाया है। नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों के द्वारा अभियान के तौर पर सड़क के किनारे की धूल को एकत्रित कर उसे वहां से हटाने का काम किया जा रहा है। वहीं नालियोंऔर कचरे के ढेर को हटाकर साफ सुथरा बनाया जा रहा है। शहर के भीतर के पार्क जो छतिग्रस्त और अव्यवस्थित हो चुके थे उन्हें व्यवस्थित करने का कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा नगर की सड़कों में लगी स्ट्रीट लाइट जो कई जगहों पर बंद रही है उसे सुधारने और नई लाइट लगाने का भी काम किया जा रहा है। नगरवासियों के लिए बेहतर पेयजल व्यवस्था को लेकर भी परिषद हर संभव प्रयास कर रही है।
इस संबंध में जिले के कलेक्टर डॉ केडी त्रिपाठी भी जिले की सभी नगरीय निकायों में स्वच्छता सहित अन्य तमाम व्यवस्थाओ को दुरुस्त करने के लिए निर्देशित किया है।जिले के सभी नगरीय निकायों को साफ, स्वच्छ एवं सुंदर बनाने हेतु नगरीय निकाय के सभी कर्मचारी तथा संसाधनों का बेहतर उपयोग किया जाए। नगर के प्रत्येक गलियों में प्रातः काल झाडू लगाने की व्यवस्था तथा व्यापारी क्षेत्रों में सुबह एवं शाम में भी झाडू लगाई जाए । झाडू के पष्चात जो भी कचरा संग्रहित होता है वहां से कचरा अनिवार्य रूप से उठा लिया जाए, इसके लिए निकायों में उपलब्ध वाहनों का रूट चार्ट एवं समय निर्धारित कर व्यक्तिश जिम्मेदारी सौंपी जाए। मुख्य नगर पालिका अधिकारी स्वयं आकस्मिक रूप से इन कार्यो का निरीक्षण करे। यह निर्देश कलेक्टर डा कृष्ण देव त्रिपाठी ने नगरीय निकायों में बेहतर सेवाओं की समीक्षा के दौरान दिए। बैठक में अपर कलेक्टर मिशा सिंह, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, स्वच्छता निरीक्षक तथा स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान के नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर ने कहा कि नगर में जो भी रोड डिवाईडर बनाये गये है , उनकी भी रंगाई, पुताई भी की जाए। नगर में लगने वाले सभी कार्यालय जिनके परिसर मुख्य मार्गो में स्थापित हो वे भी साफ सुथरे एवं रंग रौगन  युक्त होना चाहिए। आवारा पशुओं के कारण गंदगी एवं दुर्घटनाएं होती है । नगरीय निकाय पशु पालकों को घर में ही पशु को रखने की समझाईश दें, अन्यथा उनके उपर जुर्माने की कार्यवाही करें। आपनें नगरीय निकायों में आम जन से प्राप्त होने वाली शिकायतो के 24 घंटे में निराकरण हेतु एप्प का उपयोग करनें नागरिकों से फीड बैक प्राप्त करनें , महामारी आपदा नियंत्रण ,फायर बिग्रेड की व्यवस्था तथा तिथि त्यौहारों एवं विशेष अवसरों में विशेष सफाई अभियान चलानें की समझाईश दी।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *