नगरपालिका पाली के अध्यक्ष,उपाध्यक्ष सहित पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह कल 28 अक्टूबर को, मंत्री सुश्री मीना सिंह के मुख्य आतिथ्य में होगा समारोह

Editor in cheif
2 Min Read
उमरिया/पाली (संवाद)। जिले के नगर पालिका परिषद पाली का शपथ ग्रहण समारोह कल 28 अक्टूबर को मंत्री सुश्री मीना सिंह के मुख्य आतिथ्य में पाली के स्कूल ग्राउंड में दोपहर 12:00 बजे आयोजित किया गया है।
जानकारी के मुताबिक बीते दिनों नगर पालिका पाली के चुनाव उपरांत परिषद का गठन किया गया था जिसमें अध्यक्ष पद में भाजपा की सुश्री शकुंतला प्रधान ने जीत हासिल की थी। वहीं उपाध्यक्ष के पद पर भी भाजपा के  प्रत्याशी राजू पटेल ने जीत हासिल की थी। इसके बाद अब अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह किया जाना है। जिसके तहत नगर पालिका प्रशासन ने कल 28 अक्टूबर को दोपहर 12:00 बजे पाली के स्कूल ग्राउंड में शपथ समारोह का आयोजन किया गया है। जिसमें नगरपालिका की नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुश्री शकुंतला प्रधान उपाध्यक्ष राजू पटेल सहित तमाम पार्षद गणों को शपथ दिलाई जाएगी।
आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश शासन की जनजातीय विभाग मंत्री सुश्री मीना सिंह उपस्थित रहेंगी। वहीं जिला पंचायत उमरिया के उपाध्यक्ष ओम नारायण सिंह अन्नू अध्यक्षता करेंगे। इसके अलावा हुआ विशिष्ट अतिथि के तौर पर जिले के कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव भी कार्यक्रम में शामिल रहेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के जिलाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय सहित पार्टी तामाम पदाधिकारी नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *