नए मेहमानों की स्वागत के लिए बाघों का गढ़ बांधवगढ़ तैयार
उमरिया (संवाद)। बाघों के गढ़ बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बहुप्रतीक्षित बारहसिंघा के पुनर्स्थापन को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है।जहां बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व के पारसी गेट को नए मेहमानों के लिए सजाया गया है।वहीं वन अमला और पर्यटकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के द्वारा काफी समय से बारहसिंघा के पुनर्स्थापन प्रोजेक्ट को लेकर प्रयास किये जा रहे थे।जो आज पूरा हुआ है।नेशनल पार्क कान्हा से आज 26 मार्च को 19 बारहसिंघा बांधवगढ़ पहुंच रहे है।जिसमे 11 नर बारहसिंघा और 8 मादा बारहसिंघा लाये जा रहे है।बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की टीम 25 मार्च को कान्हा नेशनल पार्क पहुंचकर 26 मार्च की सुबह 9:30 बजे विशेष वाहन से बांधवगढ़ के लिए निकल चुके है जो शाम 4 बजे बांधवगढ़ पहुंचने की उम्मीद है।
Leave a comment