धार्मिक भावना को भड़काने पर लोंगो ने किया स्टेट हाइवे को जाम,देवी-देवताओं को गाली देने का मामला

Editor in cheif
1 Min Read
शहडोल (संवाद)। जिले के धनपुरी में जन भावनाओं को आहत करने और हिन्दू धर्म के देवी देवताओं को गाली,गलौज देने पर लोग भड़क गए और धनपुरी शहर की दुकानों को बंद कराते हुए सैकड़ो की तादात में जुटे लोंगो ने स्टेट हाइवे को जाम कर दिया है। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शांति व्यवस्था को बनाने में जुटी हुई है।
दरअसल शहडोल जिले के धनपुरी के एक विशेष समुदाय के शख्स ने हिन्दू धर्म के लोंगो के साथ धार्मिक भावनाओं की धज्जियाँ उड़ाते हुए उनके देवी देवताओं को गाली,गलौज देने की पोस्ट सोसल मीडिया में वायरल किये जाने की जानकारी मिली है। जिसके बाद आहत समुदाय ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए एक जुट होकर पहले धनपुरी शहर का मार्किट बन्द कराया बाद में सैकड़ो की तादात में जुटी भीड़ ने वही से गुजरी स्टेट हाइवे पर चक्काजाम लगा दिया है।
वहीं माहौल बिगड़ते देख पुलिस ने शांति व्यस्था कायम करने में जुटी है वही यह भी खबर मिल रही है कि पुलिस ने कथित आरोपी औबेदुल को गिरफ्तार कर किया है। लेकिन आंदोनकारी अभी भी स्टेट हाइवे पर जाम लगाए हुए है।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *