धरा रह गया सीएम शिवराज का अश्वाशन: सड़क की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, उमरिया से ताला सड़क पर सेवई के पास लगाया जाम,

Editor in cheif
3 Min Read

उमरिया (संवाद)। जिला मुख्यालय के नजदीक सेवई ग्राम के लोगों के द्वारा मुख्य सड़क से गांव तक पहुंच मार्ग नहीं बनने से नाराज होकर उमरिया से ताला रोड को पूरी तरीके से जाम कर दिया है। उनकी मांग है कि विधायक के द्वारा कई बार आश्वासन दिए जाने के बाद भी सेवई गांव की सड़क नहीं बन सकी है। सैकड़ों की तादाद में एकत्र ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया है।

दरअसल मुख्य सड़क से लगभग 1.5 किलोमीटर दूर बसे ग्राम सेवई में मुख्य सड़क से गांव तक पहुंच मार्ग नहीं बन सका है। कई बार जिले के जनप्रतिनिधि और जिले के कलेक्टर को ज्ञापन देकर इस बात से अवगत कराया जा चुका है। लेकिन कई वर्षों बीतने के बाद भी सेवई गांव के ग्रामीणों को पहुंच मार्ग नहीं मिल सका। बांधवगढ़ क्षेत्र के विधायक और उसके पहले के जनप्रतिनिधियों को ग्रामीणों के द्वारा कई बार मांग किये जाने के बाद भी उनको इस समस्या से निजात नहीं मिल सका है।

बता दें कि मुख्य सड़क स्टेट हाईवे से सेवई गांव पहुंचने के बीच का फैसला लगभग डेढ़ किलोमीटर का है इस बीच की जमीन प्राइवेट प्राइवेट लोगों की आती है जहां खेती की जाती है सवाई की ग्रामीण उन्हीं खेतो के मेड़ो से पैदल आवागमन करते हैं। इस गांव में कोई भी वाहन पहुंच पाना असंभव है बारिश के दिनों में जब खेतों में पानी भरा रहता है और खेतों की मेड़ कीचड़ से सनी रहती है, तब यहां के ग्रामीणों को भारी समस्या का सामना करना पड़ता है। कीचड़ से सनी मेडो में पैदल चलकर वह मुख्य सड़क तक पहुंचते हैं। हालांकि ग्रामीणों के इस समस्या से यहां के जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन पूरी तरीके से अवगत है। लेकिन किसी ने भी ग्रामीणों की समस्या दूर करने कोई ठोस पहल नहीं की है।

Contents
उमरिया (संवाद)। जिला मुख्यालय के नजदीक सेवई ग्राम के लोगों के द्वारा मुख्य सड़क से गांव तक पहुंच मार्ग नहीं बनने से नाराज होकर उमरिया से ताला रोड को पूरी तरीके से जाम कर दिया है। उनकी मांग है कि विधायक के द्वारा कई बार आश्वासन दिए जाने के बाद भी सेवई गांव की सड़क नहीं बन सकी है। सैकड़ों की तादाद में एकत्र ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया है।दरअसल मुख्य सड़क से लगभग 1.5 किलोमीटर दूर बसे ग्राम सेवई में मुख्य सड़क से गांव तक पहुंच मार्ग नहीं बन सका है। कई बार जिले के जनप्रतिनिधि और जिले के कलेक्टर को ज्ञापन देकर इस बात से अवगत कराया जा चुका है। लेकिन कई वर्षों बीतने के बाद भी सेवई गांव के ग्रामीणों को पहुंच मार्ग नहीं मिल सका। बांधवगढ़ क्षेत्र के विधायक और उसके पहले के जनप्रतिनिधियों को ग्रामीणों के द्वारा कई बार मांग किये जाने के बाद भी उनको इस समस्या से निजात नहीं मिल सका है।बता दें कि मुख्य सड़क स्टेट हाईवे से सेवई गांव पहुंचने के बीच का फैसला लगभग डेढ़ किलोमीटर का है इस बीच की जमीन प्राइवेट प्राइवेट लोगों की आती है जहां खेती की जाती है सवाई की ग्रामीण उन्हीं खेतो के मेड़ो से पैदल आवागमन करते हैं। इस गांव में कोई भी वाहन पहुंच पाना असंभव है बारिश के दिनों में जब खेतों में पानी भरा रहता है और खेतों की मेड़ कीचड़ से सनी रहती है, तब यहां के ग्रामीणों को भारी समस्या का सामना करना पड़ता है। कीचड़ से सनी मेडो में पैदल चलकर वह मुख्य सड़क तक पहुंचते हैं। हालांकि ग्रामीणों के इस समस्या से यहां के जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन पूरी तरीके से अवगत है। लेकिन किसी ने भी ग्रामीणों की समस्या दूर करने कोई ठोस पहल नहीं की है।बीते कुछ साल पहले जब बांधवगढ़ क्षेत्र के विधायक दाऊ ज्ञान सिंह हुआ करते थे। तब उनके द्वारा ग्रामीणों की मांग और उनकी समस्या को देखते हुए मुख्य सड़क से गांव तक पहुंच मार्ग बनाने की बात कही गई थी। इसके लिए बकायदा उन्होंने भूमि पूजन भी किया था।लेकिन लगभग 10 साल बीत गए भूमि पूजन का शिलालेख भी मौजूद है, लेकिन पहुंच मार्ग का कहीं भी अता पता नहीं है।इतना ही नही बीते कुछ साल पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का दौरा उमरिया जिले में हुआ था, उस दौरान भी रात्रि के समय बरसते पानी में सीएम का काफिला इस जगह से गुजरा था तब भी सेवई गांव के ग्रामीणों ने बरसते पानी में सड़क पर खड़े होकर उनके काफिले को रोक दिया था। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी सेवई गांव तक पहुंच मार्ग बनवाने का आश्वासन दिया था, लेकिन वर्षो बीतने के बाद भी उनका आश्वासन धरा रह गया।

बीते कुछ साल पहले जब बांधवगढ़ क्षेत्र के विधायक दाऊ ज्ञान सिंह हुआ करते थे। तब उनके द्वारा ग्रामीणों की मांग और उनकी समस्या को देखते हुए मुख्य सड़क से गांव तक पहुंच मार्ग बनाने की बात कही गई थी। इसके लिए बकायदा उन्होंने भूमि पूजन भी किया था।लेकिन लगभग 10 साल बीत गए भूमि पूजन का शिलालेख भी मौजूद है, लेकिन पहुंच मार्ग का कहीं भी अता पता नहीं है।

इतना ही नही बीते कुछ साल पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का दौरा उमरिया जिले में हुआ था, उस दौरान भी रात्रि के समय बरसते पानी में सीएम का काफिला इस जगह से गुजरा था तब भी सेवई गांव के ग्रामीणों ने बरसते पानी में सड़क पर खड़े होकर उनके काफिले को रोक दिया था। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी सेवई गांव तक पहुंच मार्ग बनवाने का आश्वासन दिया था, लेकिन वर्षो बीतने के बाद भी उनका आश्वासन धरा रह गया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *