धरना दे रहे लोंगो और प्रशासन की बीच टकराव की स्थिति, कलेक्टर एसपी ने सम्हाला मोर्चा,

Editor in cheif
2 Min Read
उमरिया(संवाद)। जिले के बांधवगढ़ में बांधवगढ़ प्रबंधन के द्वारा आम जनता को किला में स्थित भगवान बाँधवा धीश के दर्शन और पूजा अर्चना पर रोक लगाने के बाद रीवा रियासत के वंशज एवं बीजेपी विधायक दिव्यराज सिंह अपने समर्थकों सहित कल 18 अगस्त से ताला बांधवगढ़ गेट में धरना पर बैठे हुए है।जिसे लेकर आज सुबह आंदोलनकारियो और जिला प्रशासन से टकराव हुआ है।
दरअसल जिला प्रशासन के मुखिया कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव और पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार सिन्हा के द्वारा धरना दे रहे लोंगो से धरना समाप्त करने के लिए बात करने पहुंचे थे,लेकिन धरना में बैठे लोंगो ने उनकी मांग की जब तक भगवान के दर्शन नही कराए जाते तब तक वह नही उठेंगे। इस बीच बात बढ़ गई और टकराव जैसी स्थिति निर्मित हुई है।
बता दे कि जंगल के अंदर किला स्थित मंदिर में इस बार जंगली हथियो के खतरे को देखते हुए प्रबंधन ने किला के प्रवेश पर रोक लगा दी है।जिसके बाद बीजेपी विधायक के द्वारा इस सैकड़ो साल पुरानी परंपरा को कुचलने और बांधवगढ़ प्रबंधन की सोची समझी साजिश के खिलाफ धरना दे रहे है। इस दौरान आज सुबह कलेक्टर और एस पी उनसे बात करने पहुंचे थे और उसी दौरान अचानक माहौल गर्म हो गया।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *