दो सड़क दुर्घटना में 4 गंभीर रूप से घायल,शहपुरा मार्ग में क्रेटा पल्टी तो अमहा के पास बोलेरो पेड़ से टकराई

Editor in cheif
3 Min Read

उमरिया(संवाद)। जिले में 2 अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 4 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए है। जिसमे एक हुंडई क्रेटा शहपुरा सड़क मार्ग पर कूर बाबा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें 2 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। वही अमहा फाटक के पास एक बोलेरो पेड़ से टकरा गई जिसमें भी 2 लोग घायल हुए है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ सभी का इलाज किया जा रहा है।

घटना के संबंध में जानकारी के मुताबिक शनिवार की सुबह शहपुरा मार्ग स्थित कूर बाबा के पास सिंगरौली से मंडला जा रही हुंडई क्रेटा अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हुई है।इस घटना में छमपुरिया धुर्वे पिता रामदीन धुर्वे उम्र 45 गम्भीर रूप से जख्मी हुए है,सूत्रों की माने तो इन्हें हेड इंजुरी सहित क़ई जगह चोटें बताई जा रही है।इनके अलावा वाहन में सवार जनक पिता सदर लाल मसराम उम्र 46 वर्ष के भी पैर सहित शरीर के क़ई अंग जख्मी है।बताया जाता है कि ये सभी घायल मंडला स्थित भाई के घर दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे,तभी शहपुरा मार्ग स्थित कूर बाबा के पास शनिवार की सुबह 5 बजे हादसे का शिकार हो गए है,इस मामले में जानकारी के बाद जल्द ही 108 मौके पर पहुंची है और अविलंब जिला अस्पताल शिफ्ट की है,जिससे जल्द ही दोनो घायलों का इलाज शुरू हो सका है।हादसे में गम्भीर रूप से जख्मी छमपुरिया धुर्वे की हालत ज्यादा गम्भीर है।

बोलेरो पेड़ से टकराई,चालक सहित दो जख्मी

कोतवाली थाना अंतर्गत अमहा फाटक के आगे शनिवार की सुबह 4 बजे बोलेरो क्रम एमपी 18 टी 1678 पेड़ से टकराई है।इस हादसे में पाली थाना अंतर्गत ग्राम जमडी निवासी शंकर पिता कल्याण सिंह उम्र 30 वर्ष एवम जय प्रकाश पिता परम लाल सिंह उम्र 21 वर्ष गम्भीर रूप से चोटिल हुवे है।घटना के बाद दोनो घायलों को 108 की मदद से जिला अस्पताल लाया गया है,जहाँ दोनो इलाजरत है।बताया जाता है कि हादसे के दौरान पेड़ से टकराने में दोनो घायलों को सीने में चोट पहुँची है,जिस वजह से काफी देर तक अचेतन अवस्था मे भी रहे है।घायलों की माने तो सामने से आ रही अनियंत्रित हाइवा ने कट मारा है,जिस वजह से हादसा कारित हुआ है।सूत्रों की माने तो ये दोनों घायल ग्रह ग्राम जमडी से कुछ निजी काम से कटनी गए थे,वापसी के दौरान अमहा के आगे करकेली मार्ग हाइवे पर दुर्घटना का शिकार हुए है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *