सीधी (संवाद)। इन दिनों बारिश का दौर जारी है चारों तरफ से भारी बारिश और नदी नाले उफान पर हैं। ऐसे में कई लोगों के गहरे पानी में डूबने या तेज बहाव में बह जाने की भी खबरें लगातार आ रही हैं। मध्यप्रदेश में दो दर्जन से ज्यादा जिले बाढ़ से प्रभावित है, बावजूद इसके लोग लापरवाही करने से बाज नहीं आ रहे हैं। नतीजन अनहोनी के शिकार हो जाते हैं। ऐसा ही एक मामला सीधी जिले के कमर्जी थाना इलाके से सामने आई है। जहां दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने बाणसागर के नहर के किनारे पहुंचे 8 युवकों में से दो युवक नहर के तेज बहाव पानी में बह गए जिसके बाद रेस्क्यू टीम ने दोनों के शवों को कड़ी मशक्कत से 2 दिन बाद तलाश की है।
