दीपक, धनुषधारी पर दांव लगा सकती है भाजपा, इधर कंचन को प्रत्याशी बनाने उठी मांग,वहीं वार्ड नंबर 22 में भारी घमासान की स्थिति

Editor in cheif
5 Min Read
उमरिया (संवाद)। मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के महासंग्राम की चुनावी प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। इस बाबत राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव की तिथियों एलान कर आचार संहिता लागू कर दी है। वहीं प्रमुख राजनीतिक दलों के द्वारा प्रत्याशी चयन सहित अन्य गतिविधियां जारी है। इसी के मद्देनजर नगर पालिका उमरिया में इस बार के चुनाव में भारी घमासान होने की स्थिति बन रही है। इसके पीछे की सबसे बड़ी मुख्य वजह यह कि यहां पर अध्यक्ष का पद अनारक्षित किया गया है। वहीं नगर पालिका क्षेत्र का नए परिसीमन में वार्डों का विस्तार किया गया है, जहां पहले नगर पालिका उमरिया में 15 वार्ड बनाए गए थे, लेकिन अब 24 वार्डों का परिसीमन कर चुनाव कराए जा रहे हैं। इसके अलावा इस बार के चुनाव में ओबीसी आरक्षण के कारण कई सामान्य वर्ग के दिग्गज नेताओं के वार्ड आरक्षित हो गए हैं। इसके कारण अब सामान्य वर्ग के दिग्गज नेता अपने वार्ड को छोड़कर दूसरे अनारक्षित वार्डों से चुनाव लड़ने की तैयारी में है।
जिले के भाजपा महामंत्री एवं युवा नेता दीपक छतवानी पिछले 3-4 सालों से नगर में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। दीपक छतवानी संगठन के साथ-साथ शहर में कई ऐसी गतिविधियों को संचालित किया है जिसमें पढ़ने लिखने वाले युवाओं आदि को निशुल्क कोचिंग उपलब्ध कराई गई। जिले के एक्सपर्ट, शिक्षकों से हर क्षेत्र के लिए और अलग-अलग विषयों के लिए शहर के बाहर से भी शिक्षक बुलाकर निशुल्क सुविधा प्रदान की गई। इसके अलावा इनके द्वारा सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों का संचालन कराया गया। वहीं हर साल उमरार सिटी में धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जाता है जिसमें शहर के अलावा अन्य शहरों से भी लोग शामिल होते हैं। वही लगातार पिछले कई वर्षों से हर जरूरतमंदों को हर प्रकार की मदद इनके द्वारा और इनकी टीम के द्वारा कराई जाती है। जिसके चलते नगर पालिका में भाजपा  दीपक छतवानी पर दाव लगा सकती है। वहीं दीपक का कहना है कि वे संगठन के लिए हर दम, हर पल तैयार है।
वहीं भाजपा नेता व पूर्व मंडल अध्यक्ष धनुषधारी सिंह भी पिछले कई समय से संगठन के माध्यम से शहर की आम जनता के हित को लेकर कार्य किया है। पूरे शहर में सभी लोग उन्हें  प्यार से काका कहकर पुकारते हैं। सरल स्वभाव के धनी धनुषधारी सिंह पर संगठन नगरीय निकाय चुनाव में दांव लगा सकती है।
इधर नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती कंचन खट्टर को नगर पालिका के वार्ड नंबर 7 से उम्मीदवार बनाने की मांग सिंधी समाज के कुछ लोगों ने की है। बता दें कि इसके पहले कंचन खट्टर नगर पालिका की अध्यक्ष रही है। वे इसके पहले के चुनाव में प्रत्यक्ष प्रणाली से चुनाव लड़ कर सीधे अध्यक्ष बनी थी। इसके बाद नगरपलिका मैं इनके अध्यक्षीय कार्यकाल के दौरान शहर में अनेकों विकास कार्य हुए शहर की नालियां, सड़क, पार्क, चौपाटी, मार्केट और दुकानें सहित अनेकों जनहित के कार्य कराए गए थे।
वार्ड नंबर 22 में घमासान की स्थिति
नगर पालिका के वार्ड नंबर 22 में भारी घमासान की स्थिति निर्मित होने की संभावना है। इस वार्ड सुभाषगंज, 9 नंबर कॉलोनी, डॉक्टर कॉलोनी, और सागर पेशा का इलाका शामिल है। लगभग 600 की जनसंख्या वाले इस वार्ड में स्थानीय उम्मीदवार के साथ कई दिग्गज यहां से चुनाव लड़ने सक्रिय हैं।
इसी वार्ड की निवासी नीलम सिंह पति संतोष सिंह 9 नंबर कालरी कालोनी के क्वार्टर में निवास करती हैं। उन्होंने भी भारतीय जनता पार्टी से वार्ड नंबर 22 में पार्षद पद की टिकट की दावेदारी कर रही हैं। चूंकि इस वार्ड में कालरी कालोनी होने के कारण लगभग 150 से 200 मतदाता इसी कॉलोनी के हैं। इसके अलावा श्रीमती नीलम सिंह पिछले समय से ऑफिसर्स महिला क्लब के माध्यम से स्थानीय स्तर पर महिलाओं और दिव्यांग बच्चों के लिए अनेकों कार्यक्रम किए हैं।
वहीं वार्ड के स्थानीय निवासी युवा वीरेंद्र सिंह सेंगर ने कांग्रेस पार्टी से पार्षद पद की उम्मीदवारी की है। उनका कहना है कि जब इसी वार्ड में योग्य प्रत्याशी है तब पार्टी को टिकट स्थानीय को ही देना चाहिए।
इसके अलावा वार्ड नम्बर 18 से पत्रकार संजय तिवारी की धर्मपत्नी श्रीमती विनीता तिवारी की दावेदारी प्रमुख मानी जा रही है।इस वार्ड से विनीता-संजय तिवारी के पक्ष में तमाम प्रकार समीकरण उनके साथ है।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *