उमरिया (संवाद)। देश नेतृत्व के आह्वान पर उमरिया जिले के सभी मंडलों में सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग का प्रशिक्षण अभियान सुघोष-2022 आयोजित किया जाएगा। भाजपा उमरिया जिला अध्यक्ष दिलीप पांडेय जी ने बताया कि उमरिया जिले के सभी मंडलों में इस प्रशिक्षण महा अभियान का आयोजन किया जाएगा। आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग द्वारा पूरे प्रदेश में चलाए जाने वाले सुघोष मंडल प्रशिक्षण अभियान-2022 के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को जो काम करना है, जो जिम्मेदारी निभानी है, वह कोई सामान्य काम नहीं है। यह अभियान आगे चलकर देश की राजनीति के इतिहास में एक महत्वपूर्ण स्थान बनाने जा रहा है। इस अभियान के माध्यम जहां झूठ और भ्रम फैलाकर देश तोडऩे की साजिश रचने वाले देशविरोधियों को जवाब दिया जाएगा वही कार्यकर्ताओ को इस हेतु प्रशिक्षित किया जाएगा,और केंद्र वा प्रदेश सरकार की योजनाओं के माध्यम से विकास का संदेश बूथ स्तर तक ले जाना भी प्राथमिकता में होगा।
भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए राष्ट्र प्रथम है। भाजपा कार्यकर्ता अपने लिए नही बल्कि राष्ट्र के लिए जीता है। भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है। जो सत्ता का भोग नही करती बल्कि सत्ता का उपयोग राष्ट्र कल्याण अंत्योदय कल्याण के लिए करती है। कुछ कार्यकर्ताओ के साथ जन संघ से शुरू हुआ सफर आज अपने उत्कर्ष पर है। आज भाजपा विशाल बट बृक्ष का रूप ले चुकी है जिसके पीछे भाजपा कार्यकर्ताओं, भाजपा के पित्र पुरुषों का असीम त्याग समर्पण वा बलिदान छिपा है। एक भारत श्रेष्ठ भारत हमारे लिए नारा नही बल्कि राष्ट्र की खुशहाली समृद्धि वा एकत्व का मंत्र है।अखंड भारत के लिए कार्य करते हुए हमारे कार्यकर्ताओ की पीढियो ने माँ भारती के चरणों पर अपना जीवन समर्पित कर दिया। राष्ट्र की एकात्मता अखंडता के लिए सिर्फ भाजपा ही कार्य करती है। चाहे कश्मीर से धारा 370 ,35a हटाने की बात हो या 500 वर्ष पुराने श्रीराम जन्मभूमि प्रकरण का विषय है इन सभी पर भाजपा की मंशा स्पस्ट थी। भाजपा के लिए सत्ता- सुख का नही बल्कि राष्ट्र कल्याण का माध्यम है।
भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो सेवाभावी गुणों से भरी हुई है। वैश्विक महामारी कोरोना के प्रचंड प्रकोप में जब अन्य राजनैतिक दल सिर्फ भ्रम वा भय फैला रहे थे किन्तु भाजपा कार्यकर्ता उस कठिन दौर में भी अपनी परवाह न करते हुए ,निस्वार्थ भाव से जन सेवा में जुटा था। उस कठिन दौर में सिर्फ भाजपा कार्यकर्ता ही पूरे भारत मे निशुल्क भोजन,उपचार वा गंतब्य तक भेजने हेतु वाहन ब्यवस्था कर लोगो को सुरक्षित उनके घर पहुचाने का बंदोबस्त करता था। विश्व के सर्वमान्य नेता ,भारत के लाड़ले प्रधानमंत्री आदरणीय मोदी जी के नेतृत्व में वैश्विक इस्तर पर भारत का मान बढ़ा है।
आदरणीय मोदी जी के मार्गदर्शन में भारत विश्व पटल पर महाशक्ति के रूप में उभरा है। g-20 समूह के नेतृत्व का पुनीत कार्य भारत को मिला है जो प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का विषय है। बूथ का अध्यक्ष भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है,भारत का ग्रह एवं सहकारिता मंत्री बन सकता है यह सिर्फ भाजपा में ही संभव है। भाजपा लोकतांत्रिक मूल्यों वा आदर्शों पर विश्वाश करती है इसी लिए तो भाजपा को कार्यकर्ता आधारित दल कहा जाता है कार्यकर्ता ही भाजपा की बैक बोन है l “सुघोष“ नामक शंख का वादन महाभारत का युद्ध प्रारंभ होने के पूर्व नकुल ने किया था। इसकी ध्वनि नकारात्मक शक्तियों के विध्वंस के लिए उपयोग की गई थी। विपक्षी राजनीतिक दल और उनके राजनीतिक संरक्षण में टुकड़े टुकड़े गैंग बड़ी बिंदी गैंग, तथाकथित। स्वघोषित सहिष्णुता गैंग के रूप में नकारात्मक शक्तियां लगातार समाज पर घातक षड्यंत्र रचती हैं। जो समय-समय पर एक्सपोज होती भी रहती हैं, ऐसी रक्षशी वा नकारात्मक ताकतों के काले इरादों को सोशल मीडिया के माध्यम से उजागर करके समाप्त करने के लिए लोकतांत्रिक और संवैधानिक तौर पर अपनी अभिव्यक्ति को धारदार बनाने के लिए प्रशिक्षण अभियान का नाम “सुघोष“ रखा गया है।
भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे ने बताया कि उमरिया जिले के 10वों मंडलों में सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग की कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगाl नरोजाबाद नगर मंडल पाली नगर एवं ग्रामीण मंडल का प्रशिक्षण 11 दिसंबर, उमरिया नगर मंडल एवं ग्रामीण मंडल 12 दिसंबर, 13 दिसंबर चंदिया एवं पिपरिया मंडल 14 दिसंबर करकेली 15 दिसंबर अमरपुर एवं मानपुर मंडल के प्रशिक्षार्थियों एवं प्रशिक्षकों की उपस्थिति में प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा l भाजपा द्वारा सुघोष अभियान प्रशिक्षण वर्ग की दृष्टि से उमरिया नगर एवं ग्रामीण मंडल के प्रभारी धनुषधारी सिंह पिपरिया एवं मानपुर मंडल के प्रभारी सुमित गौतम पाली नगर एवं ग्रामीण मंडल अर्जुन सिंह सैयाम चंदिया मंडल विनय मिश्रा नरोजाबाद करकेली मंडल प्रदीप शुक्ला अमरपुर मंडल अरुण चतुर्वेदी को जिला भाजपा द्वारा प्रभारी घोषित किया गया हैl जो संपूर्ण अभियान एवं प्रशिक्षण को संपन्न कराएंगे l आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग के जिला प्रभारी प्रदीप शुक्ला पूरे प्रशिक्षण वर्ग की मॉनिटरिंग करेंगेl जिला संयोजक श्रीधर राव एवं नितिन बसानी पूरे वर्गों की संरचना बनाएंगे l