उमरिया (संवाद)।एक ओर महिला उत्पीड़न को लेकर सरकार और खास कर पुलिस विभाग सजग है और महिलाओं के ऊपर होने वाले अत्याचार पर कड़े कानून बनाकर दोषियों को सजा भी दी जाती है। मगर दूसरी ओर चंदिया पुलिस शिकायत के बाद भी कोई नतीजे पर नही पहुँच सकी है। जिसका फायदा उठाकर दबंगों ने बीती रात उक्त महिला और उसकी मासूम बेटी को जमकर पीटा। जिसका वीडियो भी सोसल मीडिया में वायरल हो रहा है।

दरअसल कहानी पारिवारिक है, जिसमें जमीनी विवाद को लेकर आये दिन लड़ाई झगड़े होते हैं। मारपीट का यह वीडियों बीती रात का है। जिसमें महिला के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उसे मारा गया। यह झगड़ा करीब दो माह से चल रहा है।
