ट्रक के नीचे आई बाइक,एक की मौत

Editor in cheif
1 Min Read

उमरिया (संवाद)। जिले के पाली थाना अंतर्गत ग्राम परसौरा निवासी जगदेव सिंह उम्र करींब 65 वर्ष सड़क हादसे में मौत हुई है,इस हादसे में मृतक का पुत्र रामजी सिंह एवम उसकी 12 वर्षीय पुत्री गम्भीर रूप से घायल है,जिन्हें  पाली अस्पताल में प्राथमिक इलाज देकर शहडोल रेफेर किया गया है।बताया जाता है कि दोपहिया एमपी54 एमसी 6057 में सवार मृतक अपने पुत्र और पोती के साथ ग्रह ग्राम परसौरा से मुख्यालय उमरिया की ओर आ रहे थे,दोपहिया जैसे ही जोहिला पुल के पहले ही मोड़ पर पहुंची वैसे ही विपरीत दिशा से आ रहा अनियंत्रित ट्रक एमपी 04 जीबी 0403 दोपहिया को ठोकर मार दी,इस हादसे में दोपहिया अनियंत्रित हुई और हादसे का शिकार हुई है।घटना के बाद 12 वर्षीय पुत्री किरण सिंह समेत तीनो घायलों को पाली अस्पताल ले जाया गया था परन्तु दुर्भाग्य से पुत्री किरण सिंह के दादा जगदेव सिंह की अस्पताल में मौत हो गई,बाद में गम्भीर रूप से घायल पिता-पुत्री का प्राथमिक उपचार कर शहडोल रेफेर किया गया है।हादसे के बाद मौके पर पहुंच पुलिस ज़रूरी कार्यवाही कर दोनो वाहनों को कब्जे में लिया है,और हादसे के कारणों की तफ्तीश में जुट गई है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *