देवास (संवाद)। देवास जिले के नेमावर थाना में पदस्थ टीआई राजाराम अपने कर्तव्य को पूरा करने के दौरान शहीद हुए हैं। शासन ने टीआई की कर्तव्य परायणता को देख उन्हें शहीद का दर्जा दिया है उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा वही प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीड़ित परिवार को एक करोड़ की सम्मान निधि देने की घोषणा के साथ पीड़ित परिवार को हर संभव मदद देने की बात कही है।
