उमरिया (संवाद)। भारत सरकार खेल मंत्रालय की सबसे बड़ी खेल योजना खेलो इंडिया का आयोजन इस वर्ष मध्य प्रदेश के विभिन्न शहरों में किया जाने वाला है। जिसमें मध्य प्रदेश हाकी टीम में सम्मिलित होने वाली टीम का विधिवत राष्ट्रीय कोचिंग कैंप उड़ीसा के अंतराष्ट्रीय खेल स्टेडियम भुवनेश्वर में खेल एवं युवा कल्याण विभाग तत्वाधान में लगाया जा रहा हैं। जिसमे मध्यप्रदेश की चयनित टीम में उमरिया के होनहार खिलाड़ी राजा भैया कोरी ने पुनः उमरिया जिले का नाम राष्ट्रीय खेल पटल पर रोशन किया हैं।
गौरतलब है कि हॉकी खिलाड़ी राजा भैया इसके पूर्व भी राष्ट्रीय टीम में समल्लित होकर स्वर्ण पदक प्राप्त मध्य प्रदेश टीम में शामिल रहा हैं। यह खिलाड़ी उमरिया नगर पालिका स्टेडियम में जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी श्री प्रतिपाल सिंह महोबिया के निर्देशन पर संचालित हाकी सेंटर पर वा शिक्षा विभाग के राष्ट्रीय कोच श्री शेख सलीम के संयोजन में नियमित प्रशिक्षण प्राप्त करता हैं। इसके पूर्व भी नगर के कई खिलाड़ियों ने उमरिया को राष्ट्रीय स्तर में गौरवान्वित किया है। परंतु इस खेलो इंडिया खेल प्रतियोगिता में चयनित होना एक बड़े ही गर्व की बात है। क्योंकि इस प्रतियोगिता में भारत की सर्वश्रेष्ठ 8 टीमों को ही खेलने की पात्रता दी जाती है जिसमें मध्यप्रदेश ने मेजबान के रूप में अपनी पात्रता हासिल की है।
उमरिया जिले की इस उपलब्धियो पर जिले के खेल प्रिय कलेक्टर श्री कृष्ण देव त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक श्री प्रमोद कुमार सिन्हा,जिला खेल युवा कल्याण अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रतिपाल सिंह महोबिया ,जिला हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष श्री राकेश बर्मन, कृष्णा झरिया,प्रकाश कुशवाहा,शिवम सोंधियां,आदि खिलाड़ियों ने बधाई दी हैं एवं उज्जवल भविष्य की कामना की हैं।
मुख्यमंत्री
डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हमारी
संस्कृति के मूल में सामाजिकता
है, सद्भाव है और इस सद्भाव को
बढ़ाने में सामूहिक विवाह
सम्मेलन एक बड़ा ही मजबूत और
कारगर माध्यम है। बेटियों के
पाणिग्रह - 14/03/2026