जिला क्रिकेट संघ अंडर 15 आयु वर्ग टीम का चयन 20 नवंबर को

Editor in cheif
1 Min Read

उमरिया (संवाद)। जिला क्रिकेट संघ के द्वारा अंडर 15 क्रिकेट टीम का चयन दिनांक 20 नवम्बर दिन रविवार को  स्थानीय अमर शहीद स्टेडियम में प्रातः 11:00 बजे से सुनिश्चित किया गया है।

उक्त आशय की जानकारी देते हुए संघ के सचिव नीरज चंदानी ने बताया कि भाग लेने वाले खिलाड़ियों का जन्म 01/09/ 2007 से बाद और 31/8/2009 से पहले का हो, वह सभी खिलाड़ी चयन में भाग ले सकते है।खिलाड़ी अपने साथ डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड ,3 वर्ष की अंकसूची साथ में अवश्य लेकर आएं। पानी की बोतल और स्वयं की किट लाना अनिवार्य है। चयन के दौरान जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राकेश शर्मा उपाध्यक्ष  मानसिंह शंभू दयाल शर्मा  कोषाध्यक्ष देवानंद स्वामी नृपेंद्र सिंह हिमांशु यादव मौजूद रहेंगे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *