जहरीली गैस रिसाव से बाप-बेटे की मौत एक अन्य घायल,बोरवेल मोटर सुधारने कुएं के नीचे उतरे थे तीनों

0
423
हीरा विश्वकर्मा, कटनी (संवाद)।
पन्ना जिले में जहरीली गैस रिसाव से दो लोगों की मौत और एक घायल होने की जानकारी मिली है। यह तीनों बोरवेल को सुधारने कोई के नीचे उतरे थे जहां बड़ी-बड़ी सेवा बेहोश होते चले गए। परिजनों और स्थानीय लोगों की जानकारी के बाद आनन-फानन में लोगों ने उन्हें कुएं से निकालकर कटनी के जिला चिकित्सालय पहुंचाया है। जहां डाक्टरों के द्वारा दो लोगों बाप और बेटे की मौत होने की पुष्टि की गई है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पन्ना जिले के शाह नगर तहसील अंतर्गत ग्राम लुधगंवा निवासी अपने कुएं मैं बोरवेल मोटर को सुधारने के लिए गए थे। जिसमें पहले मरदे सिंह कुए के नीचे उतरा और धीरे-धीरे वह बेहोश होने लगा। कुए के पास मौजूद गुलजार सिंह ने देखा तब वह भी कुँए के नीचे उतर गया और वह भी बेहोश हो गया। इसके बाद कल्याण सिंह भी कुएं में उतर गया और देखते ही देखते तीनो बेहोश हो गए।
उनके द्वारा चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पास मौजूद और उनके परिजन मौके पर पहुंचे और तीनों को कुएं से बाहर निकालकर कटनी जिले के जिला चिकित्सालय अस्पताल में लाया गया। जहां डॉक्टरों ने दो लोगों जिनमें मरदे सिंह और गुलजार सिंह की मौत होना बताया है। वहीं तीसरे व्यक्ति कल्याण सिंह घायल बताए जा रहे हैं। बताया गया कि कुए के नीचे जहरीली गैस का रिसाव रहा है। जिस कारण यह लोग जैसे ही कुएं में उतरते गए जहरीली गैस से इनका दम घुटने लगा और वह बेहोश होते चले गए। जिसमें 2 लोगों की मौत और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here