जन आक्रोश की आवाज बनेंगे कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री का आगमन 8 फरवरी को

Editor in cheif
3 Min Read
उमरिया (संवाद)। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी का उमरिया आगमन 8 फरवरी को होगा। इस दौरान वे एक प्रेस कांफ्रेस तथा मण्डलम-सेक्टर अध्यक्षों की बैठक के अलावा जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित जन आक्रोश रैली मे भी शिरकत करेंगे। उक्ताशय की जानकारी होटल बांधवगढ़ मे आयोजित पार्टी की प्रेसवार्ता मे दी गई है।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, पूर्व विधायक अजय सिंह, प्रदेश महासचिव तथा संगठन प्रभारी जगदीश सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा, संगठन मंत्री संजीव खण्डेलवाल सहित जिले के प्रतिष्ठित समाचार पत्रों तथा मीडिया चैनलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। वार्ता को संबोधित करते हुए संगठन प्रभारी जगदीश सैनी ने बताया कि प्रदेश मे 20 वर्षो से भाजपा की सरकार है। जिसके कुशासन से मजदूर, व्यापारी, किसान, युवा, महिलायें, युवा, अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग से लेकर आम नागरिक परेशान है। मंहगाई और बेरोजगारी ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। जिससे जनता मे आक्रोश व्याप्त है। पूर्व मुख्यमंत्री जनता के इस आक्रोश को अवाज देने पहुंच रहे हैं।
यह है कार्यक्रम
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री उमरिया हवाई पट्टी से स्टेशन चौक, जय सतंभ, गांधी चौक, मोहनपुरी, रमपुरी होते हुए सर्किट हाउस पहुंचकर पत्रकारवार्ता को संबोधित करेंगे। तत्पश्चात सामुदायिक भवन मे आयोजित मण्डलम-सेक्टर अध्यक्षों की बैठक लेंगे। इस बैठक के बाद श्री नाथ न्यू बस स्टेण्ड मे आयोजित जन आक्रोश रैली मे शिरकत करेंगे। पूर्व विधायक श्री सिंह ने बताया कि संगठन और जिले का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये जुट गया है। उन्होने  समस्त जिला, ब्लॉक, मण्डलम, सेक्टर, मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, किसानों, युवाओं एवं व्यापारियों सहित गणमान्य नागरिकों से साथियों सहित उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
जारी है बैठकों का दौर
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के लिये संगठन द्वारा जगह-जगह बैठकें कर कार्यकर्ताओं के सांथ रणनीति बनाई जा रही है। सांथ ही जिम्मेदारी भी सौंपी जा रही है। इसी कड़ी मे शुक्रवार को जिला स्तरीय कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक जिलाध्यक्ष अजय सिंह की अध्यक्षता मे आयोजित की गई। जिसमे संगठन प्रभारी जगदीश सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा, संगठन मंत्री संजीव खण्डेलवाल, मिथलेश राय, मो. शकील, नासिर अंसारी, गौरीशंकर प्रजापति, रमेश सिंह, संदीप यादव, आदित्य तिवारी, अनुराग महार के अलावा धु्रव सिंह, मो. आजाद, शिशुपाल यादव, राजीव सिंह आदि उपस्थित थे।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *