भिंड (संवाद)। लोकायुक्त की टीम ने राजस्व विभाग के राजस्व निरीक्षक को ₹7000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। राजस्व निरीक्षक सीमांकन की कार्यवाही के दस्तावेज किसान को उपलब्ध कराने की एवज में रिश्वत ले रहा था। किसान की शिकायत पर लोकायुक्त ने राजस्व निरीक्षक को रिश्वत रंगे हाथ पकड़ने की कार्रवाई की है।
