जनपद पंचायत के अध्यक्ष का चुनाव आज, कांग्रेस पार्टी की स्थिति मजबूत, इधर भाजपा ने भी बनाई मजबूत रणनीति

Editor in cheif
4 Min Read
उमरिया (संवाद)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत पूरे मधयप्रदेश के साथ उमरिया जिले में भी चुनाव सम्पन्न कराए गए है। जिसके बाद उपसरपंच, जनपद अध्यक्ष,उपाध्यक्ष, जिला पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव कराया जाना है। जिसके लिए तारीखे भी निर्धारित की जा चुकी है। वही भले ही यह चुनाव राजनीतिक दलों के सिम्बल से न हुए हो लेकिन बराबर राजनीतिक दलों के बड़े पदाधिकारी और पार्टी के समर्थित लोगों के चुनाव लड़ने और लड़ाने के कारण यहां भी इसे राजनीतिक दलों भाजपा, कांग्रेस से जोड़कर देखा जा रहा है। इस जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव में जहां भाजपा ने जबरजस्त रणनीति बनाकर काम कर रही है वहीं कांग्रेस की स्थिति भी मजबूत बताई जा रही है।
जिले की तीनों जनपदों के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों के लिए 24,25,और 26 जुलाई को उपसरपंच के चुनाव के बाद आज 27 जुलाई को जनपद पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव जनपद सदस्यों के द्वारा किया जाना है।जिसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के द्वारा सभी जनपदों के लिए चुनाव सम्पन्न कराने अधिकारियों की नियुक्ति की जा चुकी है। आज 27 जुलाई को दोपहर 11 बजे से जनपद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए चुनाव प्रक्रिया क्रमशः प्रारम्भ की जाएगी।
जिले की सबसे महत्वपूर्ण और सबसे बड़ी जनपद पंचायत करकेली की बात करे तो इस जनपद में सबसे ज्यादा ग्राम पंचायतें शामिल है।जिसमे 25 जनपद सदस्य सम्मिलित है। यहां भी आज 27 जुलाई को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न कराया जाना है। जिसके लिए निर्वाचन अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा तैयारी पूर्ण की गई है। करकेली जनपद में अध्यक्ष के दावेदारों में वार्ड नंबर 3 से निर्वाचित जनपद सदस्य श्रीमती प्रियंका/मून सिंह की दावेदारी प्रमुख मानी जा रही है। इसके अलावा जानकारी यह भी मिल रही है कि प्रियंका के जनपद अध्यक्ष बनने का रास्ता लगभग साफ हो चुका है।
चूंकि प्रियंका सिंह के द्वारा जनपद सदस्य के चुनाव में शानदार भारी मतों से विजयी होने के बाद से ही इस बात के कयास लगाए जाने लगे थे कि प्रियंका/मून सिंह ही वह प्रत्यासी है जो जनपद के अध्यक्ष की दौड़ में सबसे आगे और प्रमुख है। जिसके बाद उनके द्वारा लगातार जनपद पंचायत के अन्य निर्वाचित सदस्यों से मुलाकात कर अपने पक्ष में और क्षेत्र के विकास को लेकर एक एजेंडा उन सभी सदस्यों से साझा किया है। जिसके बाद ज्यादातर सदस्यों की सहमति उनके साथ दिखाई पड़ रही है। करकेली जनपद का अध्यक्ष पद अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित है।
इसके अलावा जिले की दूसरी महत्वपूर्ण जनपद पंचायत मानपुर का चुनाव भी बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यहां भी कांग्रेस और भाजपा के समर्थित उम्मीदवार जनपद अध्यक्ष के लिए मैदान में उतारे जा रहे है। हालांकि यहां भी कांग्रेस की स्थिति मजबूत दिखाई दे रही है वही भाजपा की रणनीति को कोई नही पा सकता और ना ही जान सकता है। खासकर प्रदेश शासन की मंत्री सुश्री मीना सिंह इसलिए यहां कांटे की टक्कर की उम्मीद जताई जा रही है। इस जनपद में कुल 22 सदस्य शामिल है। इस जनपद का अध्यक्ष पद अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित है।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *