जनपद अध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह संम्पन, करकेली में प्रियंका,मानपुर में ममता और पाली में मनीष ने ली शपथ

Editor in cheif
2 Min Read
उमरिया (संवाद)। जिले के अंतर्गत जनपद पंचायत करकेली, जनपद मानपुर और पाली में जनपद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के निर्वाचन के बाद प्रथम सम्मिलन का आयोजन किया गया था जिसमे जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और अन्य सभी सदस्यों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया।
जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के द्वारा जारी कार्यक्रम में प्रथम सम्मिलन में जनपद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित सभी सदस्यों और जिले के वरिष्ठ अधिकारियों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में सम्पन्न कराया गया। करकेली जनपद पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका सिंह बघेल, मानपुर में श्रीमती ममता सिंह,उपाध्यक्ष श्रीमती पूजा चतुर्वेदी और पाली जनपद में मनीष बड़करे को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।शपथ कार्यक्रम के बाद वृक्षारोपण सहित अन्य प्रस्तावित कार्यक्रम सम्पन्न हुए। जनपद पंचायत करकेली में जनपद अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका सिंह बघेल और अन्य सदस्यों के द्वारा शपथ ग्रहण के पश्चात जनपद परिसर में वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया जिसके बाद प्रथम सम्मिलन के तहत आगे की कार्यवाही की गई। 
शपथ ग्रहण के पश्चात जनपद पंचायत करकेली की अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका सिंह ने अपने प्रथम स्वागत भाषण में कहा कि यहां पर उपस्थित सभी गणमान्य और वरिष्ठ लोंगो का हार्दिक अभिनंदन है। वहीं आप लोंगो ने जो मुझे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी और दायित्व सौंपा है उसके लिए वे ईश्वर को साक्षी मानकर विश्वास दिलाती है कि वे और उनके सभी सदस्य एक साथ मिलकर ग्रामीण विकास की परिकल्पना को साकार करेंगी। उन्होंने आगे कहा कि शासन की योजनाओं को अंतिम छोर और पात्र लोंगो तक पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने सभी वरिष्ठ जनों से समय समय पर मार्गदर्शन भी मांगा है।
इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ एचपी शुक्ला, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती इला तिवारी, जिला पंचायत सदस्य ओमकार सिंह बबलू, केशव वर्मा,श्रीमती बेला सिंह विनय मून सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *