जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव भाजपा ने जीता निर्विरोध, मंत्री दीदी ने लगाये ठुमके

Editor in cheif
3 Min Read
उमरिया/मानपुर (संवाद)। जिले के मानपुर जनपद में कल 27 जुलाई को हुए जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव में कांग्रेस पार्टी के द्वारा उम्मीदवारी नही कर पाने के कारण भाजपा के उम्मीदवारों को निर्विरोध चुन लिया गया है। जिससे भाजपा के कार्यकर्ताओं में खुशी का ठिकाना नही रहा। वहीं मंत्री दीदी ने जुलूस में ठुमके लगाकर खुशी का इजहार किया है।
जानकारी के मुताबिक मानपुर जनपद के अंतर्गत 22 जनपद सदस्य आते है। 27 जुलाई को हुए जनपद अध्य्क्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव में भाजपा के उम्मीदवारों ने बाजी मारी है। इस पूरे घटनाक्रम में हुआ यह कि कांग्रेस पार्टी की तरफ उम्मीदवारी करने श्रीमती रोशनी सिंह अपने 12 सदस्यों के साथ चुनाव कार्यालय में निर्धारित समय पर उपस्थित नही हो सकी जिस कारण वह चुनाव प्रक्रिया से बाहर हो गई नही तो हार जीत की तश्वीर कुछ और होती। जिसके बाद भाजपा के अध्यक्ष पद की उम्मीदवार श्रीमती ममता सिंह और उपाध्यक्ष पद पर श्रीमती पूजा चतुर्वेदी को निर्विरोध चुन लिया गया है।
             ( वीडियो दिलीप पाण्डेय के फेसबुक वॉल से)
हालांकि चुनाव प्रक्रिया के समय निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्धारित समय और तिथि का विशेष महत्त्व रहता है।इसमें 1 मिनिट की भी देरी में काम बिगड़ जाता है। और हुआ वही कांग्रेस के लोग निर्वाचन द्वारा जारी निर्धारित समय में चुनाव स्थान पर नही पहुंच सके जिससे वे और उनके 12 जनपद सदस्य, जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव से बाहर हो गए।
इधर भाजपा पार्टी के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के दोनों कैंडिडेट को जनपद में निर्विरोध चुन लिया गया जिससे भाजपा के पदाधिकारी,कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों में खुसी का ठिकाना नही रहा। वहीं मानपुर क्षेत्र की विधायक और मप्र शासन में मंत्री दीदी और भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय ने निर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती ममता सिंह और उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित श्रीमती पूजा चतुर्वेदी को बधाई और शुभकामनाएं दी है। इसके अलावा भाजपा की इस जीत का गाजे बाजे के साथ भव्य जुलूस निकाला गया जिसमें मंत्री दीदी ने ठुमके लगाकर खुशी का इजहार किया है।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *