दमोह (संवाद)। मध्य प्रदेश के दमोह जिला अंतर्गत पथरिया में स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका हॉस्टल की नाबालिक लड़कियों का नहाते समय का वीडियो वायरल होने के बाद जांच के दौरान हॉस्टल में अनैतिक गतिविधियों और छिपे कई राज का खुलासा हो रहा है। नाबालिक को के परिजनों की शिकायत के बाद हॉस्टल में पदस्थ वार्डन और रसोइए के खिलाफ कार्यवाही की गई है। जांच के दौरान हॉस्टल में हुई अनैतिक गतिविधियों के राज खुले हैं। जिसमें एक नाबालिग के गर्भवती हो जाने की भी बात सामने आने की जानकारी मिली है। हालांकि पूरे मामले की जांच की जा रही है। परिजनों का आरोप है कि प्रशासन जांच को गोलमोल करने में लगा है।
