भोपाल (संवाद)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पुलिस महकमे में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब चोरों ने एसपी साहब के घर में धावा बोल दिया और सोने चांदी के जेवरात ले उड़े। चोरों के हौसले देख पुलिस ही नहीं आम जनता भी यह सोच कर आश्चर्यचकित रह गई कि जब पुलिस महकमें के सुप्रिडेट अधिकारी (SP) का घर सुरक्षित नहीं है तब आम जनता का घर और जनता कितनी सुरक्षित होंगी सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।
