उमरिया (संवाद)। जिले के अग्रणी और प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान आर.सी. स्कूल उमरिया के लता मंगेशकर सभागृह में आज 27 जनवरी को परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बांधवगढ़ के माननीय विधायक शिवनारायण सिंह, धनुषधारी सिंह, सुमित गौतम,संवाद ग्रुप एडमिन कौशल विश्वकर्मा, अरुण त्रिपाठी,श्री संजय तिवारी छात्र-छात्राओं के बीच उपस्थित हुए।

स्मार्ट स्क्रीन पर देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा देश के विभिन्न विद्यालयों के छात्र से परीक्षा पर चर्चा की और परीक्षा पूर्व व परीक्षा काल में तनाव से बचने के कई उपाय सुझाए जिसे सभी अतिथियों व छात्र-छात्राओं ने बड़े ध्यान से सुना कार्यक्रम में विधायक जी छात्राओं को जीवन में सफल होने के कई उपाय बताते हुए इंस्टाग्राम,फेसबुक,व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया के सदुपयोग पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अतिथि धनुषधारी सिंह ने प्रधानमंत्री जी के द्वारा छात्रों को दिए ज्ञान से जीवन सुव्यवस्थित करने और संघर्ष से जीतकर अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लगातार प्रयास का मंत्र बताया।
