चांद में उभरती तश्वीर देख लोंगो ने कहा यह दृश्य किसी नैकलेश से कम नही

Editor in cheif
1 Min Read
(संवाद)। इन दिनों नवरात्रि का पर्व चल रहा है।वहीं इसके अलावा चाँद देखकर शुरू होने वाले पाक रमजान के रोजे प्रारम्भ हुए है।इस बीच चाँद की नित नए आकर देख लोंगो की प्रतिक्रिया भी आने लगी है। जिसमे आज का चंद्रमा और इसके नीचे शुक्र, दोनों मिलकर नैकलेस की आकृति उकेरते हुए दिखाई दे रहे है। इतना अनोखा, सुंदर और अदृभुत प्रतीत होता है।
चंद्रमा और उसके नीचे दिखाई दे रहे ग्रहों को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा मानो बाबा महाकाल का श्रृंगार चांद और माँ जगदम्बा का श्रृंगार बिंदिया एक साथ दर्शन दे रहे हों। यह बात कोई फिल्मी कहानी नही है बल्कि अगर सम्भव हो तो घर से बाहर निकलिये, और चंद्रमा के ठीक नीचे जगमगा रहे तारे को देखिये। बिना कुछ कहे प्रकृति यही सीख दे रही है  कि अपने से अधिक प्रभावशाली और बहुत चमकदार व्यक्तित्व के पास होते हुए भी पूरी गरिमा और स्वतंत्र पहचान के साथ जिया जा सकता है। इसका किसी व्यक्ति विशेष से कोई लेना देना नही है।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *