चक्की में बच्ची का पैर फंसने से फैक्चर होने के बाद जिम्मेदार इलाज कराने की बजाय दे रहे हैं धमकी,पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल

Editor in cheif
3 Min Read
उमरिया (संवाद)। जिला मुख्यालय के नजदीक ग्राम  भरौला में बीते दिनों आटा पीसने वाली चक्की में फंसने के कारण एक बच्ची का पैर बुरी तरीके से जख्मी होकर तीन जगह से फैक्चर हो गया। यह घटना जिसकी लापरवाही से घटित हुई है वह उसका इलाज कराने और मदद करने की बजाय बच्ची के परिजनों को किसी भी तरह की कानूनी कार्यवाही करने पर धमकाया जा रहा है। बच्ची के परिजनों के द्वारा पुलिस में शिकायत के बावजूद पुलिस आरोपियों पर कार्यवाही करने की बजाय उल्टा फरियादी पर ही दबाव बनाते दिखाई दे रही है।

Contents
उमरिया (संवाद)। जिला मुख्यालय के नजदीक ग्राम  भरौला में बीते दिनों आटा पीसने वाली चक्की में फंसने के कारण एक बच्ची का पैर बुरी तरीके से जख्मी होकर तीन जगह से फैक्चर हो गया। यह घटना जिसकी लापरवाही से घटित हुई है वह उसका इलाज कराने और मदद करने की बजाय बच्ची के परिजनों को किसी भी तरह की कानूनी कार्यवाही करने पर धमकाया जा रहा है। बच्ची के परिजनों के द्वारा पुलिस में शिकायत के बावजूद पुलिस आरोपियों पर कार्यवाही करने की बजाय उल्टा फरियादी पर ही दबाव बनाते दिखाई दे रही है।घटना बीते नवरात्रि के दौरान की बताई जा रही है बच्ची कामिनी यादव उम्र 10 वर्ष के परिजनों ने बताया कि नवरात्रि के दौरान 4 अक्टूबर को गांव के ही राजा यादव के द्वारा उसके घर में आयोजित कन्या भोजन के लिए कामनी को भी बुला कर ले गया था जहां वह घर में लगी आटा तेल और धान धराई की चक्की में कन्या भोज का आयोजन किया था इस दौरान राजा यादव के द्वारा चक्की चलाई जा रही थी। बच्चे भी वही चक्की के अंदर खेलने लगे इसी दौरान लापरवाही पूर्वक चक्की चलाने से मासूम कामिनी यादव का पैर फंस गया और चक्की की चपेट में आने से कामनी का पैर तीन जगह से फैक्चर हो गया।जिसके बाद मासूम को अस्पताल लाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। बच्ची का पैर बुरी तरीके से जख्मी और तीन जगहों से फैक्चर होने के कारण वह कमर से पूरी तरीके से प्रभावित हुई है। घटना के प्रारंभ में चक्की मालिक राजा यादव और उसके पिता के द्वारा बच्ची का इलाज कराने की बात कही थी लेकिन बाद में उनके द्वारा मदद नहीं की गई। परिजनों के द्वारा घटना की जानकारी पुलिस चौकी भरौली को दी गई थी। मामले की शिकायत दर्ज होने के बाद ही भरौली पुलिस ने आरोपियों पर कार्यवाही करने की वजाय अब फरियादियों के ऊपर ही दबाव बनाते नजर आ रही हैं।मासूम के परिजनों के द्वारा बच्ची के इलाज और मदद की गुहार के साथ पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाया है। जिसके बाद परिजन जिले के पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार सिन्हा और कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के पास घायल बच्ची को स्ट्रेचर पर लेकर उनके कार्यालय पहुंचे हैं और घटना के जिम्मेदारों पर कानूनी कार्यवाही करने के साथ मासूम के इलाज में मदद करने की गुहार लगाई है।
घटना बीते नवरात्रि के दौरान की बताई जा रही है बच्ची कामिनी यादव उम्र 10 वर्ष के परिजनों ने बताया कि नवरात्रि के दौरान 4 अक्टूबर को गांव के ही राजा यादव के द्वारा उसके घर में आयोजित कन्या भोजन के लिए कामनी को भी बुला कर ले गया था जहां वह घर में लगी आटा तेल और धान धराई की चक्की में कन्या भोज का आयोजन किया था इस दौरान राजा यादव के द्वारा चक्की चलाई जा रही थी। बच्चे भी वही चक्की के अंदर खेलने लगे इसी दौरान लापरवाही पूर्वक चक्की चलाने से मासूम कामिनी यादव का पैर फंस गया और चक्की की चपेट में आने से कामनी का पैर तीन जगह से फैक्चर हो गया।

जिसके बाद मासूम को अस्पताल लाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। बच्ची का पैर बुरी तरीके से जख्मी और तीन जगहों से फैक्चर होने के कारण वह कमर से पूरी तरीके से प्रभावित हुई है। घटना के प्रारंभ में चक्की मालिक राजा यादव और उसके पिता के द्वारा बच्ची का इलाज कराने की बात कही थी लेकिन बाद में उनके द्वारा मदद नहीं की गई। परिजनों के द्वारा घटना की जानकारी पुलिस चौकी भरौली को दी गई थी। मामले की शिकायत दर्ज होने के बाद ही भरौली पुलिस ने आरोपियों पर कार्यवाही करने की वजाय अब फरियादियों के ऊपर ही दबाव बनाते नजर आ रही हैं।

मासूम के परिजनों के द्वारा बच्ची के इलाज और मदद की गुहार के साथ पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाया है। जिसके बाद परिजन जिले के पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार सिन्हा और कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के पास घायल बच्ची को स्ट्रेचर पर लेकर उनके कार्यालय पहुंचे हैं और घटना के जिम्मेदारों पर कानूनी कार्यवाही करने के साथ मासूम के इलाज में मदद करने की गुहार लगाई है।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *