उमरिया (संवाद)। रेलवे स्टेशन उमरिया के स्टेशन मास्टर के द्वारा कोतवाली सूचना दी गई थी कि रेल ट्रैक पर किसी अज्ञात व्यक्ति की लाश पड़ी हुई है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा की कार्यवाही कर लाश की शिनाख्त के लिए प्रयास शुरू किया जा रहा था। हालांकि उसी समय से लाश को देखकर यह अंदेशा जताया जा रहा था कि यह कोई आत्महत्या नहीं बल्कि किसी ने हत्या करके घटना को छिपाने साजिश के तहत लाश को रेलवे ट्रैक में फेंक दी है।
