
ग्राम पलझा में मनाया गया भगवान विश्वकर्मा की जयंती,इधर युवाओं ने मनाया पीएम मोदी का जन्मदिवस
उमरिया (संवाद)। 17 सितंबर को भगवान श्री विश्वकर्मा जी की जयंती मानपुर जनपद के ग्राम पंचायत पलझा में बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। सबसे पहले समाज और ग्रामवासियों के द्वारा भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा अर्चना की गई उसके पश्चात हवन और भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के द्वारा एक कार्यक्रम भी रखा गया था। जिसमे जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनुजा पटेल भाजपा नेता और समाज के प्रमुख हरीश सहित अन्य प्रमुख लोग शामिल हुए।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनुजा वीरेंद्र पटेल ने सभी क्षेत्रवासियों को विकास के अवसर योग्यता व आवश्कता के अनुसार क्रमवार समान रूप से उपलब्ध कराने पूर्ण विश्वास दिलाया। कंर्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विश्वकर्मा समाज के वरिष्ठ समाजसेवी एवं पूर्व सरपंच मानपुर *हरीश विश्वकर्मा जी ने कहा कि ओबीसी समाज को जागरूक एवं संगठित होना होगा तथा सत्ता के लिए संघर्ष करना होगा तभी ओबीसी वर्ग का चहुमुखी विकास हो पाएगा, इस कार्यक्रम विशिष्टि अतिथि के रूप में पूर्व बसपा प्रत्याशी एवं जिलाअध्यक्ष ओबीसी महासभा कटनी ग्रामीण रामसरोवर कुशवाहा जी,जिलाध्यक्ष उमरिया बालकदास पटेल जी, ओबीसी महासभा के जिला संरक्षक एवं पूर्व मंडी डायरेक्टर श्रीमान सुशील जायसवाल जी,पूर्व जिला पंचायत सदस्य मौजी लाल चौधरी जी, युवा ओबीसी नेता प्रदीप सिंह कुशवाहा जी, विश्वकर्मा समाज के जिला अध्यक्ष श्री मूलचंद विश्वकर्मा जी श्री धनपत विश्वकर्मा जी जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सावित्री चौधरी जी, ग्राम पंचायत पलझा की सरपंच श्रीमती मुन्नी बाई जायसवाल जी, जिला कोषाध्यक्ष मुकेश पटेल जी, मानपुर नगर उपाध्यक्ष प्रतिनिधि ज्ञान प्रकाश पटेल जी, ग्राम पंचायत चिल्हारी सरपंच प्रतिनिधि श्री दिनेश कोल जी ग्राम पंचायत मुगवानी सरपंच प्रतिनिधि श्रीमान सियाशरण कुशवाहा जी रहे इसके अलावा क्षेत्र भर के सैकड़ों समाजसेवी एवं विश्वकर्मा समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिसमें प्रमुख रूप से ओबीसी राममिलन कुशवाहा बडेरी, पेंटर रामलाल चौधरी जी, श्रीमान केशव जायसवाल जी, जिला कार्यसमिति सदस्य ओबीसी महासभा दुर्गेश कुशवाहा जी जिला महामंत्री पवन कुशवाहा जी, शिक्षक रामप्रकाश विश्वकर्मा जी, पूर्व बीडीसी सोनी जी, विनीत जायसवाल ,बबलेश विश्वकर्मा जी पूर्व जनपद सदस्य,राधेश्याम विश्वकर्मा जी मुगवानी, पाली से वरिष्ठ समाजसेवी सुनील विश्वकर्मा जी, सलैया सरपंच नत्थूलाल पटेल जी, सरपंच चमनलाल जैसवाल जी, गया प्रसाद जैसवाल जी, रामप्रसाद विश्वकर्मा जी बम्हनगवां आदि उपस्थित रहे।
इधर युवा समाजसेवियों ने मनाया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिवस

भारत माता के वीर सपूत भारत का मस्तक विश्व पटल पर ऊंचा करने वाले , भारत को परम् वैभव तक ले जाने वाले , विश्व के सबसे लोकप्रिय शक्तिशाली नेता जननायक यशस्वी आदरणीय भारत के लोकप्रिय प्रधानमंत्री प्रधानसेवक श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर युवा समाजसेवियों ने नगर उमरिया के नेताजी सुभाषचंद्र बोस बालक छात्रावास में शाम को जाकर पौधरोपण कर ,चॉकलेट वितरण कर बच्चो के साथ मनाया गया।
प्रधानमंत्री के जनमदिन कार्यक्रम में युवा समाजसेवी उदय नारायण साहू जी , सुरेश राजपूत जी ,आशुतोष नामदेव जी , किशन शाह जी , लकी सिंह जी ,नितेश रजक जी , राकेश जी , मनोज जी सभी युवा समाजसेवीयो द्वारा प्रधानमंत्री जी का जन्मदिवस मनाया गया । साथ मे अधीक्षक जी , समस्त शिक्षक उपस्थित रहे । सभी ने बच्चो के मध्य मोदी जी का जन्मदिवस मनाकर उनके लम्बी उम्र की कामना करते हुए देश के विकास औऱ खुशहाली की कामना की।
कार्यक्रम में बताया गया कि मोदी जी ने विश्व मे भारत का जिस तरह से मान बढाया है भारत की छवि बदली है आज हर हिंदुस्तानी नागरिक को अपने प्रधानमंत्री व देश पर गर्व है मोदी जी भारत के ही नही विश्व के एक शक्तिशाली जननायक व सेवक बनकर देश के विकाश में लगे हुए है आज देश के प्रत्येक व्यक्ति को उनपर गर्व है ।
Leave a comment