उमरिया (संवाद)। मध्यप्रदेश सरकार और केंद्र सरकार के द्वारा गरीब,आदिवासी,मजदूर किसान,महिलाएं बच्चो सहित सभी वर्गों के लिए अनगिनत योजनाएं संचालित है। जिसमें प्रदेश की जनजातीय कार्य विभाग मंत्री सुश्री मीना सिंह का हमेशा से प्रयास रहा है कि उन तमाम पात्र लोंगो को योजनाओं का लाभ मिले जो उसके हकदार है।
बीते कई दिनों से मंत्री सुश्री मीना सिंह मानपुर विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण में है। जहां वह क्षेत्र के कई गांवों में पहुंचकर लोंगों को शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचाने में जुटी है। इसी के अंतर्गत वे ग्राम दुलहरा पहुंचकर ग्रामवासियों से मुलाकात की एवं उनकी समस्याओं से अवगत हुई। जन जातीय कार्य मंत्री ने समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए ।
