उमरिया (संवाद)। जिला मुख्यालय से लगे नजदीक ग्राम घंघरी में विश्व कल्याणी भगवती अनुकंपा श्री शतचंडी महायज्ञ का वृहद आयोजन किया गया है।
इस संबंध में बताया गया कि श्री शतचंडी महायज्ञ उमरिया से ताला (बांधवगढ़) रोड पर स्थित श्री डिकेश्वरी दुर्गा मंदिर ग्राम घंघरी में दिनांक 1 मई से प्रारंभ किया गया है, और यह आयोजन 10 मई को समापन किया जाएगा। श्री शतचंडी महायज्ञ के कथा वाचक परम पूज्य श्री कृष्ण गिरी नागा पंच जूना अखाड़ा काशी उत्तर प्रदेश के द्वारा किया जा रहा है।

बता दें कि 10 दिवस तक चलने वाला श्री शतचंडी महायज्ञ में स्थानीय लोगों के अलावा दूरदराज के श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इसी के साथ महायज्ञ को संपन्न कराने कई पूज्य नागा संतो का आगमन हुआ है, और उनके आशीर्वाद से पूरे क्षेत्र के श्रद्धालु पुण्य लाभ ले रहे हैं।

वही कथा सुनने और यज्ञशाला की परिक्रमा करने सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन पहुंच रहे हैं। आयोजन मंडल के द्वारा श्रद्धालुओं के बैठने का पूरा इंतजाम किया गया है। प्रतिदिन प्रसाद आदि का वितरण भी पूरे श्रद्धा भाव से किया जा रहा है।

आयोजन कर्ताओं के द्वारा जिले सहित तमाम अन्य क्षेत्रों के लोगों, श्रद्धालुओं से इस श्री शतचंडी महायज्ञ का पुण्य लाभ लेने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की जा रही है।