भिंड (संवाद)। जिले के लहार इलाके में सड़क निर्माण के विवाद को लेकर दो गुट आमने सामने आ गये और दोनों के बीच हुई फायरिंग के चलते दोनों पक्षों के एक- एक व्यक्ति को गोली लगी है। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक को गंभीर हालत में ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल रेफ़र किया गया है।
