उमरिया (संवाद)। राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस पूरे देश में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनााया जाएगा। पूरे देश सहित सभी जगह गणतंत्र दिवस की धूम है। स्कूलों से लेकर सभी शासकीय कार्यालयों मैं रंग बिरंगी लाइटों की जगमगाहट हो रही है। उमरिया जिले में भी इसके लिए प्रशासन तैयारियों में जुटा है। जिले का मुख्य समारोह अमर शहीद स्टेडियम में मनाया जाएगा।जिसमें सरकार की जनजातीय कार्य विभाग मंत्री सुश्री मीना सिंह ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगी।इसके बाद आकर्षक परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पीटी और विभागों के द्वारा आकर्षक झांकियों का प्रस्तुतीकरण होगा, कार्यक्रम के अंत में में पुरस्कार वितरण किया जाएगा।

इसके अलावा नगर पालिका परिषद उमरिया में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रश्मि सिंह, जिला पंचायत कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनुजा पटेल, उत्कृष्ट विद्यालय और जयस्तंभ चौक में विधायक शिवनारायण सिंह, भाजपा कार्यालय में बीजेपी अध्यक्ष दिलीप पांडे, जिला कांग्रेस भवन और गांधी चौक में कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व विधायक अजय सिंह, जनपद पंचायत करकेली में जनपद अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका सिंह, नगर परिषद बिरसिंहपुर पाली में नगर पालिका अध्यक्ष सुश्री शकुंतला प्रधान, नगर परिषद मानपुर में परिषद अध्यक्ष श्रीमती भारती सोनी सहित कार्यालय कलेक्ट्रेट में कलेक्टर कृष्ण दत्त त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी प्रमोद सिन्हा के द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सलामीी दी जाएगी।
