भोपाल (संवाद)। सीधी के पेशाब कांड की गूंज विधानसभा के मानसून सत्र में देखने को मिली है। सत्र के दूसरे दिन पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के आदिवासी विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को एक अलग अंदाज देखने को मिला है। जिसमे विधायक के सिर पर गोल खुमरी (टोपी) और कंबल का कोट पहनकर विधानसभा पहुंचे और सीधी में हुए आदिवासी युवक पर पेशाब कांड सहित अन्य कई जगह हो रहे आदिवासियों की प्रताड़ना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
कांग्रेस पार्टी के आदिवासी विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को के अनोखे अंदाज को देखकर हर कोई हैरान परेशान था। वे सिर पर वॉटरप्रूफ खुमरी जो अक्सर गांव के किसान पहनते है और कंबल कोट पहनकर विधानसभा पहुंचे।इस तरह से आदिवासी विधायक सीधी में हुए पेशाब कांड को लेकर सरकार के विरोध में प्रदर्शन किये।उन्होंने कहा कि सत्ता की मद में चूर भाजपा कुछ भी कर सकती हैं।वह अपनी सुरक्षा स्वयं कर कर विधानसभा में जा रहे हैं।अगर उनके ऊपर भी कोई पेशाब करता है तो खुमरी और कंबल उन्हें बचा लेगी।
अनूपपुर जिले के अंतर्गत पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस पार्टी से आदिवासी विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को ने सीधी पेशाब कांड का आरोप भाजपा पर लगाया है।उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ता के नशे में बीजेपी विधायक और उनके लोग कुछ भी कर सकते हैं। साथ ही कहा कि भाजपा की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है।
ANI